Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेग्नेंसी के बाद स्किन को दोबारा टाइटन करने के लिए अपनाएं यह नेचुरल तरीके
गर्भावस्था आपके शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है, और आपकी त्वचा भी इससे अछूती नहीं रहती हैं। हालांकि गर्भावस्था में महिला के शरीर में आए कई परिवर्तन प्रसवोत्तर के कुछ समय बाद खुद ब खुद खत्म हो जाते है, लेकिन त्वचा का ढीलापन खासतौर से पेट के ऊपर की त्वचा की सैगिंग को दूर होने में काफी वक्त लग सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी में महिला के शरीर के इस हिस्से की मसल्स बहुत अधिक स्ट्रेच होती हैं,

ताकि गर्भस्थ शिशु का पर्याप्त विकास हो सके। दरअसल, जब बच्चे का माँ के गर्भाशय के अंदर आकार बढ़ता है, तो महिला के शरीर, विशेष रूप से निचले पेट के क्षेत्र, स्तनों और नितंबों पर इसका असर पड़ता है और त्वचा के खिंचाव से त्वचा अपनी लोच खो सकती है, जिससे बच्चे के जन्म के बाद ढीली और सैगी हो जाती है। हालांकि, आप कुछ प्राकृतिक तरीके अपनाकर इस ढीली त्वचा में दोबारा कसाव ला सकती हैं। तो चलिए आज हम उन प्राकृतिक तरीकों के बारे में आपको बता रहे हैं-

बढ़ाएं पानी की मात्रा
सैगी और लूज स्किन से छुटकारा पाने का एक आसान तरीका है अपने वाटर इनटेक को बढ़ाना। इसलिए आप यह सुनिश्चित करें कि आप बच्चे के जन्म से पहले और बाद में बहुत सारा पानी पीते हैं, क्योंकि पानी आपकी त्वचा की लोच को बढ़ाता है और सैगिंग को रोकता है। पानी आपके चयापचय दर को भी बढ़ाता है और आपको अधिक वसा जलाने की अनुमति देता है। जिससे पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने की समस्या से निपटने में भी मदद मिलती है। बच्चे के जन्म के बाद महिला को हर दिन 14-16 कप पानी पीना चाहिए।

अधिक प्रोटीन खाएं
गर्भावस्था के बाद ढीली पेट की त्वचा में अगर आप कसाव लाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको अपने बॉडी मसल्स को बिल्डअप करने की कोशिश करनी चाहिए। मांसपेशियों में वृद्धि त्वचा को खुद ब खुद टाइटन कर सकती है। प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन मांसपेशियों के निर्माण में मदद कर सकता है और आपके शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति भी कर सकता है। इसलिए एक महिला को बच्चे को जन्म देने के बाद विशेष रूप से बीन्स, सीफ़ूड, लीन मीट, अंडे और सोया उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करना चाहिएं

ऑयल्स व लोशन से करें बॉडी मसाज
एक मसाजिंग लोशन लें जिसमें कोलेजन और विटामिन के, ए, ई, और सी की आदि शामिल हो, क्योंकि ये पेट पर त्वचा को कसने में बहुत प्रभावी हैं, खासकर गर्भावस्था के बाद। वे पूरे पेट एरिया में रक्त के परिसंचरण में सुधार करते हैं। सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए हर दिन दो बार अवश्य मसाज दें। आप स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए एंटीऑक्सिडेंट कंटेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज युक्त बॉडी ऑयल जैसे बादाम ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर करें फोकस
प्रसव के बाद आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। इनमें भी आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर अधिक फोकस करें। यह आपकी स्किन को फर्म बनाने के साथ-साथ उसे सैगी होने से रोकता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों के संकुचन को उत्तेजित करती है और शरीर में नई कोशिकाओं और ऊतकों को उत्पन्न करने में मदद करती है। कुछ आसान स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज में आप सिट-अप्स और पुश-अप्स, योगा, प्लैंक्स या पिलेट्स आदि कर सकती हैं।

करें कार्डियो एक्सरसाइज
आप अपने पेट के आसपास की ढीली त्वचा को कसने के लिए सप्ताह में कम से कम 3 से 5 दिन कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज करें। कार्डियो एक्सरसाइज जैसे स्विमिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, बाइक राइडिंग, जॉगिंग आदि आपकी मांसपेशियों को टोन करने और फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। आप एक्सरसाइटज और उनकी टाइमिंग के बारे में अपने ट्रेनर से बात कर सकती हैं। हालांकि, हर दिन 20 मिनट के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करना अच्छा माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
