Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिजेरियन डिलीवरी के बाद न्यू मॉम इन चीजों का करें सेवन, ये रहा डाइट चार्ट
प्रेग्नेंसी के दौरान ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। हेल्दी डाइट लेने से जल्दी रिकवरी होती है साथ ही न्यू बोर्न बेबी के लिए जरुरी पोषक तत्व मिलते है। नवजात शिशु मां के दूध पर निर्भर रहता है ऐसे में मां को हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए ताकि बच्चे को जरुरी न्यूट्रिशन मिल सकें।

खासकर सिजेरियन डिलीवरी के बाद आपको हल्दी डाइट लेने की जरुरत होती है। चलिए जानते हैं सी सेक्शन यानी सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

पानी
सी सेक्शन के बाद रोजाना कम से कम 10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से ब्रेस्ट में दूध की आपूर्ति करने में मदद करता है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद शुरुआती समय गुनगुने पानी का सेवन करें। अजवाइन का पानी पीनी भी बहुत ही फायदेमंद होता है। अजवाइन के पानी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में काफी मदद करता है। अपनी डाइट मे आप नारियल पानी, संतरे का जूस, छाछ को भी शामिल कर सकते हैं।

प्रोटीन
प्रोटीन शरीर में मौजूद सेल्स कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। प्रोटीन की मदद से नए टिशू सेल्स बनते है। सिजेरियन के बाद अपनी डाइट में प्रोटीन जैसे मीट, फीश, दालें, सब्जियां और अंडे को शामिल करें।

कैल्शियम
सिजेरियन डिलीवरी के बाद मांसपेशियों को आराम देने के लिए अपनी डाइट में कैल्शियम को शामिल करें। नवजात शिशु के लिए कैल्शियम बहुत जरुरी है। बच्चों को पोषण मां के दूध से मिलता है। ऐसे में न्यू मॉम को अपनी डाइट में कैल्शियम जैसे चीज, दही, बीन्स, मटर, हरी पत्तेदार और सब्जियों को शामिल करें।

साबुत अनाज
साबुत अनाज में कार्बोहाड्रेड, फोलक एसिड, आयरन, विटामिन और फाइबर पाया जाता है। साबुत अनाज का सेवन करने से मां और नवजात बच्चें के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अपनी डाइट में आप ब्राउन राइस, गेहूं, दालें और ओट्स शामिल करें। डिलिवरी के बाद कब्ज की दिक्कत भी हो जाती है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में फाइबर का इस्तेमाल करें।

दालें
दालों में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और आयरन पाया जाता है। दाल का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही जरुरी होता है। दालों का सेवन करने से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होती है। सी सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को मूंग और मसूर की दाल का सेवन करना चाहिए। दाल का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

फल और सब्जियां
हेल्दी रहने के लिए फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। फल और सब्जियों में जरुरी विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व होते है। फल और सब्जियां का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ी है। आप अपनी डाइट में ब्रोकली, पालक मेथी, तरबूज और नींबू को शामिल कर सकते है।

इन मसालों का करें सेवन
खाने में आप हल्दी, हींग, जीरा, मेथी और अजवायन का सेवन करें। इन मसालों का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। जीरा का सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है। हल्दी टांकों की सूजन को कम करता है।

इन चीजों ना करें सेवन
चाय कॉफी में कैफीन होता है। ज्यादा चॉय और कॉफी का सेवन करने से मां और बच्चे दोनों की स्वस्थ पर बुरा असर पड़ता है। सी सेक्शन डिलीवरी के बाद नई मां को तला भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन नहीं खाना चाहिए। तला भुना और मसालेदार भोजन को पचने में काफी समय लगता है। डिलीवरी के बाद ज्यादा घी का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

धूम्रपान
सी सेक्शन के बाद धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। धूम्रपान का सेवन करने से बच्चें और मां के सेहत पर असर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
