Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Kashmiri Water: प्रेग्नेंसी के बाद हर्बल बाथ से नहाने से महिलाओं को मिलते है हेल्थ बेनिफिट्स

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को अपनी बॉडी को सही रखना काफी मुश्किल हो जाता है। पहले के समय में महिलाओं को डिलीवरी के बाद नहलाने के लिए हर्बल बाथ का इस्तेमाल किया जाता था। जिसमें कई तरह की जड़ी-बूटियां मिली होती है। भले ही आज के समय में महिलाएं हर्बल बाथ लेना बंद कर चुकी हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों और खासकर कश्मीर में महिलाओं को डिलीवरी के बाद कश्मीरी पानी से नहलाया जाता है। ये परंपरा आज भी जारी है। कश्मीर में की महिलाओं को डिलीवरी के 11 या 40 दिन बाद ये बाथ दी जाती है। आइए जानते हैं कश्मीरी पानी को तैयार करने का तरीका और उसके फायदों के बारे में-
कश्मीरी पानी में सामग्री और उसके फायदे
1. गेंदा फूल
गेंदा फूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है जो डिलीवरी के बाद स्किन के टिश्यू को शांत करने का काम करता है। इतना ही नहीं गेंदे के फूल से दर्द को आराम मिलता है, घाव भरने में भी ये काफी कारगर साबित होता है। स्किन के लिए भी गेंदा फूल काफी फायदेमंद होता है।
2. कंफ्री
कंफ्री एक पौधा है जो प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद करता है।
3. तेज पत्ता
तेज पत्ते में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर में डिलीवरी के बाद होने वाली सूजन को कम करने का काम करता हैं। आपकी मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाते हैं। महिलाओं में होने वाले फंगल इंफेक्शन को भी कम करने में मदद करता है।
4. मुलेठी
मुलेठी एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसमें कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायॉटिक और प्रोटीन के गुण अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल स्किन को ठीक करने के साथ बैक्टीरिया को भी मारने में मदद करता है।
5. कुरुमा
कुरुमा में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो एक एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। इसके उपयोग से महिला को डिलीवरी के बाद दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
6. दुदल
दुदल एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो आपके बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। आपके शरीर में प्रेग्नेंसी के बाद स्किन पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में मदद करता है।
7. हंसराज
हंजराज फूल का पौधा एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। डिलीवरी के बाद आपकी इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है। इस फूल के मदद से आपका शरीर संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
8. कासनी
कासनी एक तरह का फूल है जो आपकी स्किन को ठीक करने में मदद करता है। आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का भी काम करता है।
9. बनफशा
बनफशा भी एक बैंगनी रंग का फूल होता है जो आपकी स्किन में होने वाले इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
