Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी के दौरान कैसे रखें वजन का ख्याल
प्रेगनेंसी के समय जो ज्यादातर महिलाओं के साथ बुरा होता है वह है उस दौरान वजन का बढ जाना। महिलाओं को लगता है कि उनके ऊपर बच्चे कि जिम्मेदारी है इसलिये उन्हें खूब खाना चाहिये और इसी चक्कर में वह अपनी सही डाइट का पालन करना भूल जाती हैं और खुद का वजन बढ़ा बैठती हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान कई सारी महिलाएं जरुरत से ज्यादा वजन बढ़ा लेती हैं, जिससे पेट में पल रहे बच्चे और मां दोनों को ही परेशानी हो जाती है। साथ ही प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है। यदि आपको भी चिंता सता रही है कि प्रेगनेंसी के समय में कहीं आपका भी वजन न बढ जाए तो ध्यान से पढे़ इस लेख को।

खाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट
अच्छा ब्रेकफास्ट खाने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। इससे बेकार का वजन भी शरीर पर नहीं चढे़गा।

टहलने निकल जाएं
प्रेगनेंसी के समय आपको रोजाना 30 मिनट कि वॉक करनी चाहिये। इससे आप एक्टिव रहेंगी।

अपनी कैलोरी गिनें
प्रेगनेंट महिलाओं को दिन भर में 300 से 500 तक कि कैलोरी अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिये। इससे उन्हें पता रहेगा कि आपके बच्चे को सही लेवल तक का पोषण पहुंच रहा है।

थोड़ा सा स्नैक्स
इस दौरान आपको एक महमान के लिये और खाना होगा इसलिये आपको बीच बीच में भूख लगेगी। ऐसे में स्नैक्स के रूप में प्रोटीन, न्यूट्रियंट्स और मिनरल से भरपूर आहार ही खाएं।

न खाएं जंक फूड
जंक फूड में बिल्कुल भी प्रोटीन और पौष्टिक तत्व नहीं होते हैं इसलिये अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिये कभी भी इसे न खाएं।

थोड़ी थोड़ी देर खाएं
यदि आप एक बार में ही इकठ्ठा खा लेंगी तो बाद में आपके पेट में परेशानी महूसस होगी। खाना हमेशा थोड़ा थोड़ा कर के खाना चाहिये जिससे आपका वेट कंट्रोल में रहे।

खूब पानी पियें
प्रेगनेंसी के पूरे 9 महीनों तक आपको हाइड्रेट रहना होगा। यदि आप जरुरत भरा पानी नहीं पियेंगी तो आपको कब्ज की समस्या होगी।

व्यायाम
यदि आपने रोजाना व्यायाम करने की आदत बना रखी है तो, आपका वेट हमेशा कंट्रोल में रहेगा। आप चाहें तो योगा क्लास में भी नाम लिखवा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
