Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इस दीवाली गर्भवती महिलाएं ऐसे रहें स्वस्थ और सुरक्षित
अगर आप गर्भवती हैं, तो इस दिवाली आपको पटाखों, शोर और ऑयली खाने से सावधान रहना होगा। यदि आपको यह लग रहा है कि यह त्योहार आपको और आपके बच्चे दोनों को नुक्सान पंहुचा सकता है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है।
आज हम आपको यह बताने जा रहें हैं कि इस बार आप कैसे अपनी दिवाली को कैसे सुरक्षित मना सकती हैं।

1. प्रदूषण से दूर रहें
दिवाली एक ऐसा समय होता है जब आपका पूरा घर साफ़ और खूबसूरत लगना चाहिए। जिसकी वजह से घर की सफाई करनी पड़ती है और इस वक़्त पूरे घर में धुल मिट्टी और पॉइंट्स की महक होती है। ऐसे में घर में हवा में धुल और मिट्टी होती है। जो आपको एलर्जी दे सकती है साथ ही सांस से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। अगर आपके घर में पेंट हो रहा है तो एक समय में एक ही कमरे में पेंट कराएं जिससे आप धुल और पेंट की महक से दूर रहें किसी दूसरे कमरे में में। और अगर आपको मजबूरन कोई काम करना पड़ता है तो अपने मुँह पर कपड़ा लपेट लें फिर धुल मिट्टी में जाएँ।
2. घर के काम को सीमित करें
अपने आपको कुछ कामों से दूर रखें। आपको मुड़ना , झुकना, घुमा, वजन उठाने जैसे काम नहीं करने चाहिए। क्योंकि मुड़ने से आपको बैक को नुक्सान पहुंचाएंगी और यह आपके और आपके आने वाले बच्चे होनो के लिए हानिकारक हो सकता है। आपका पेट भी बाहर की तरफ निकला होगा तो झुक के सामान उठने की कोशिश मत करियेगा।
3. पटाखों से दूर रहें
पटाखें जिनसे आपको सबसे ज्यादा सावधान रहना है। पटाखें का धूआं सबसे ज्यादा खतरनाक होता है इससे आपके एलर्जी और फेफड़ों को नुक्सान पहुंच सकता है। पटाखें के धुएं में कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्राइट ऑक्साइड होता है जो आपके और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक है। लेकिन अगर आपको फिर भी मज़ा लेना है तो पटाखों को दूर से जलते हुए देखें। और अगर आप को दमे की शिकायत रहती है तो घर के अंदर ही रहें।
4. ध्वनि प्रदूषण को कहें ना
दिवाली वाले दिन हर कोने से पटाखों की आवाज़ आती है जिससे सर में दर्द होने लगता है। आपका बच्चा आपके गर्भ में सुरक्षित है लेकिन आप नहीं। 85 से अधिक डेसीबल आपकी सुनने की शक्ति को नुक्सान पंहुचा सकती हैं। और उसे ज्यादा जैसे 110 डेसीबल आपके बच्चे के लिए भी नुकसानदेह है। इसलिए घर के अंदर ही रहें और किसी भी तरह का शोर घर के अंदर ना आने दें। शोर से बचने के लिए आप कॉटन बॉल्स अपने कानों में लगा सकती हैं।
5. स्वास्थ वर्धक भोजन खाएं
दिवाली के समय घर में खूब सारी मिठाई और नमकीन बनती हैं, लेकिन आपको यह कम से कम खाना है। क्योंकि ज्यादा कैलोरी और फैट आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए खूब सारा पानी पीये और फल खाएं। ज्यादा मिठाई खाने से आपको गर्भ का मधुमेह भी होसकता है।



Click it and Unblock the Notifications
