Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गर्भपात होने के बाद ध्यान रखें इन सेहत से जुड़ी बातों का
मिसकैरेज यानी गर्भपात हो जाने से मां पर क्या गुजरती है यह केवल वही जान सकती है। जन्म देने से पहले अपने शिशु को खो देना काफी दर्दनाक एहसास होता है।
कभी कभी हमारी जिंदगी में भयानक घटनाएं बिना बुलाए ही आ जाती हैं, जिसके लिये हम तैयार भी नहीं रहते। गर्भपात भी उनमें से एक है, जो ज्यादातर गर्भवती महिलाओं के साथ हो जाता है।
कोई भी महिला जब से प्रेगनेंट होती है, तभी से वह एक एक दिन गिनना शुरु कर देती है कि कब वह दिन आएगा जब वह मां बनेगी। लेकिन जब भगवान का निर्णय ही कुछ और है तो भला ऐसे में क्या किया जा सकता है।
मिसकैरेज यानी गर्भपात हो जाने से मां पर क्या गुजरती है यह केवल वही जान सकती है। जन्म देने से पहले अपने शिशु को खो देना काफी दर्दनाक एहसास होता है।
तो ऐसे में जिस महिला का गर्भपात हुआ हो, उसे भावनात्मक सहारे की काफी आवश्यकता होती है। यहां पर कुछ टिप्स दिये जा रहे हैं जो उन महिलाओं के लिये जो इस दौरान गर्भपात से गुजर रही हैं।

Tip #1
पहले तो यह जरुरी है कि आप यह पूरी तरह से स्वीकार कर लें कि आपके साथ एक भयानक घटना घटी है। चीजों को आसानी से स्वीकार कर लेने से वह चीजें और भी आसान बन जाती हैं।

Tip #2
अपना सारा समय अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ ही बताएं क्योंकि इस दुखद घड़ी में आपको ढेर सारे भावनात्मक सहारे की जरुरत पडे़गी ही पड़ेगी।

Tip #3
अगर आपको लगता है कि आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं तो प्रोफेशनल हेल्प लेने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं।

Tip #4
माना की आप का दिल टूटा है, लेकिन अपनी सेहत से खिलवाड़ ना करें और अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखें। आपके आहार में आयरन से भरपूर खाने होने चाहिये जैसे पालक, हरी सब्जियां, मीट आदि। मिसकैरेज से काफी ब्लड लॉस होता है।

Tip #5
आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि 2 हफ्ते तक यौन संबन्ध ना बनाएं क्योंकि उस दौरान आपकी योनि काफी संवेदनशील और चोटिल होती है। इसके अलावा इस दौरान इंफेक्शन होने के चांस भी काफी ज्यादा होते हैं।

Tip #6
एबॉर्शन होने के बाद आपको रेगुलर तौर पर अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाना चाहिये जिससे पता चल सके कि आगे किसी भी प्रकार की जटिलताएं ना हों।

Tip #7
अगर आपको मिसकैरेज के बाद दूसरे बच्चे के लिये ट्राई करना है तो, अपनी डॉक्टर से इस बारे में बात करना ना भूलें। उनसे पूछे कि क्या आप दूसरे बच्चे के लिये स्वस्थ हैं या नहीं।

Tip #8
अच्छा रहेगा कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें और शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। ऐसा इसलिये क्योंकि आपके शरीर को ठीक होने के लिये समय चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
