Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
गर्भावस्था के दौरान क्यों खाने चाहिए अखरोट
गर्भवस्था के समय महिलाओं को अपने स्वास्थ का बहुत ध्यान रखना चाहिए, साथ ही अपने खान पान का भी। याद रहे जो आप खायेंगी वह सब आपके बच्चे तक पहुंचेगा। इसलिए अगर माँ अच्छा और स्वास्थवर्धक भोजन खायेगी तो बच्चा भी अच्छे से बड़ा होगा।
गर्भवती महिलाओं को अपनी भोजन की मात्रा के हिसाब से ज्यादा भोजन करना चाहिए पहला अपने शरीर क एलिये और दूसरा अपने होने वाले बच्चे के लिए। वार्ना आपको किसी भी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
READ: हर दिन अखरोट खाने के 11 फायदे
गर्भवती महिलाओं के फैटी एसिड वाली चीज़ें जैसे कि अखरोट खाने से उनके होने वाले बच्चे को फूड एलर्जी का जोखिम कम होता है। इसे खाने से बच्चे की ग्रोथ के लिए आवश्यवक तत्व भी मिल जाते हैं।
अखरोट ऊर्जा का बेहतर स्रोत है। साथ ही इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, मिनरल्स, एंटीआक्सीडैंट्स, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो माँ और उसके अजन्मे बच्चे के लिए बहुत लाभकारी होता है।
READ: वॉलनट स्क्रब से पाएं बेदाग और चमकती त्वचा
इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए गर्भवस्थ के दौरान परेशानी हो सकती है। आज हम आपको अखरोट की ऐसी ही कुछ खूबियां बताने जा रहें है।

बच्चे के मस्तिष्क का विकास
अखरोट में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है बच्चे के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। अखरोट में पाया जाने वाले मिनरल्स जैसे पोटेशियम, सेलेनियम, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, और जिंक, यह सब बच्चे के दिमाग के विकास में मदद करते हैं।

उच्च रक्तचाप कम करता है
गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने से उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में बुरे फैट को कम कर अच्छे फैट की मात्रा बढ़ता है।

बच्चे के सही विकास के लिए
अखरोट में मौजूद कॉपर भ्रूण के सामान्य विकास के लिए आवश्यक है। अखरोट में मौजूद फैटी एसिड (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) बच्चे के दांतों और हड्डियों के विकास में मदद करता है।

माँ की इम्युनिटी बढ़ता है
यह बहुत जरुरी है कि माँ बनाने वाली महिलाओं को भी अपना ध्यान रखें चाहिए जिससे वो किसी भी इन्फेक्शन की शिकार ना हों, और इसके लिए उन्हें चाहिए कि उनकी इम्युनिटी मजबूत हो। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई, पॉलीफिनॉल, और कॉपर यह होने वाली माँ की इम्युनिटी बढाती है।

सूजन को कम करके ब्लड सर्क्यलेशन बढ़ता है
अखरोट गर्भावस्था के दौरान शरीर के आंतरिक सूजन को कम करने में मदद करता है साथ ही ब्लड र्क्यलेशन को बढ़ता है। इससे बच्चे तक ज्यादा खून पहुचता है जिससे उसे माँ के शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचते हैं।

वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है
अखरोट प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जिससे आप ज्यादा खाना नहीं खाती हैं। अखरोट खाने से आप जंक फ़ूड खाने से दूर रहती हैं जिससे आप मधुमेह से भी बची रहती हैं।

अच्छी नींद के लिए
गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने से आपको अच्छी नींद आएगी। अखरोट खाने से गर्भवती महिलाओं में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है जिससे उन्हें अच्छी नींद आती है।



Click it and Unblock the Notifications