Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
गर्भावस्था के दौरान ही महिला कर बैठती है ये आम गलतियां
गर्भावस्था का समय काफी मुश्किल होता है वो भी तब जब आप पहली बार मां बन रहीं हों। इस समय आपको अपने पार्टनर के साथ-साथ पूरे परिवार के साथ की भी जरूरत होती है।
गर्भावस्था के दौरान, इससे पहले और स्तनपान के दौरान और खानपान को लेकर आपको कुछ बातों की जानकारी होना आवश्य क है।
कई महिलाएं गर्भावस्था के दौरान कई तरह की गलतियां कर बैठती हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान आपको किस तरह की गलतियों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।

1. सीट बैल्ट
गर्भावस्था के दौरान ये सामान्य गलती सभी महिलाएं कर बैठती हैं। आमतौतर पर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कार में बैठने पर सीट बैल्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।
लेकिन अगर आपने सीट बैल्ट नहीं लगाई तो कोई छोटी-सी दुर्घटना भी भ्रूण को नष्ट कर सकती है। इसलिए इस बारे में अपनी गायनाकोलॉजिस्ट से सलाह लें।

2. अत्यनधिन भोजन
गर्भावस्था के दौरान आपको 300 अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत होती है जिसमें प्रोटीन और विटामिंस भी शामिल हो।
कुछ लोगों का मानना है कि गर्भावस्था में महिलाओं को दो लोगों के लिए खाना पड़ता है और इसीलिए उन्हें डबल कैलोरी की जरूरत होती है लेकिन इस वजह से महिलाएं मोटापे, हाइपरटेंशन और गर्भाश्य डायबिटीज़ का शिकार हो जाती हैं।

3. नाश्ता
गर्भावस्था के दौरान गलती से भी सुबह का नाश्ता करना ना भूलें। पूरे दिन में 3 बार खाना और 2 बार स्नैक्स जरूर लें। इससे आपके ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है।

4. दवाएं
गर्भधारण करने के बाद महिलाएं अपनी नियमित दवाएं लेना छोड़ देती हैं। लेकिन अगर आपको मधुमेह या कोई अन्य मानसिक रोग या कोई बीमारी जैसे थायराइड वगैरह है तो आपको अपनी दवाएं बंद करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

5. सी-सेक्शन
सामान्य प्रसव के स्थान पर सी-सेक्शन चुनना भी एक गलती है। दरअसल, सी सेक्शन में कई तरह के खतरे होते हैं। बहुत ज्यादा जरूरत के समय ही सी-सेक्शन चुनना चाहिए। इसमें आपको एक महीने से भी ज्यादा समय के लिए बिस्तेर पर आराम करना पड़ता है और स्तनपान के कारण इंफेक्शन का खतरा भी ज्यादा रहता है।

6. व्यायाम
गर्भावस्था के दौरान थोड़ा-बहुत व्यायाम करना बहुत जरूरी होता है। अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इससे आपकी शरीर प्रसव के लिए तैयार हो पाता है।

7. तनाव
गर्भावस्था के दौरान आपको पूरी तरह से तनाव से बचना चाहिए। तनाव के कारण गर्भावस्था में शरीर भोजन से मिले पोषक तत्वों को सोख नहीं पाता है और इस वजह से आपको परेशानी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
