Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
गर्भावस्था में बेबी रात को ही क्यूं मचाता है सबसे ज्यादा हलचल
यदि आप असमय कोई चीज़ या कोई अलग चीज़ खाते हैं तो आपका बच्चा सचेत हो जाता है। आप जो कुछ भी खाते हैं उसका स्वाद बच्चे को एमिनियोटिक द्रव के माध्यम से मिल सकता है।
गर्भवती महिलायें अपने अन्दर पल रहे बच्चे की हलचल महसूस करने के लिए उत्सुक रहती हैं। जैसा कि दिखता है बच्चा गर्भ में रहने के बाद प्रत्येक बच्चा संसार में आने के बाद अलग दिखता है।
अमेरिकन प्रेगनेंसी एसोसिएशन के अनुसार गर्भावस्था के सातवें और आठवें महीने में महिला अपने बच्चे के व्यवहार और पसंद में एक पैटर्न देख सकती है। सामान्यत: बच्चे की किसी भी प्रकार की हलचल अच्छी मानी जाती है चाहे वह दिन में हो या रात में।

गर्भावस्था के सातवें महीने तक दिन के अधिकाँश समय तक बच्चा सोता है। मनोविज्ञान के अनुसार आपका बच्चा कुल समय के 95% समय तक सोता है जबकि वह एक घंटे में 50 बार घूमता है। दिन प्रतिदिन यह पैटर्न बदलता जाता है परन्तु जैसे जैसे आपकी प्रसव की तारीख नज़दीक आती है वैसे वैसे बच्चे की हलचल के पैटर्न का अंदाज़ आने लगता है।
अमेरिकन प्रेगनेंसी एसोसिएशन के अनुसार कुछ बच्चे दिन के समय अधिक सक्रिय होते हैं। दिन के मसय बच्चे की हलचल के बारे में आपको इतना पता नहीं चलता जितना रात के समय चलता है। यदि आप स्थित हैं या आपकी गर्भावस्था अभी अधिक आगे नहीं बढ़ी है तो आपको बच्चे की हलचल महसूस नहीं होती।
आपका बच्चा जो छोटी छोटी हलचल करता है जैसे हिचकी, तो आपको यह महसूस नहीं होता क्योंकि अधिकाँश समय आप व्यस्त रहती हैं। परन्तु आप उनकी हलचल तब महसूस कर सकती हैं जब वह तेज़ी से हलचल करता है या जब बच्चा जोर से पैर मारता है।
बच्चे का रात में अधिक सक्रिय होने का एक कारण यह हो सकता है कि जब बच्चा अपने आसपास कोई हलचल या गतिविधि महसूस नहीं करता तो वह सचेत हो जाता है। दिन के समय जब आप बहुत अधिक हलचल करती हैं तो बच्चे स्लीप मोड में आ जाते हैं।

जब आप सोती हैं तो आपकी गतिविधियाँ बंद हो जाती हैं और बच्चे को आश्चर्य होता है कि आसपास क्या हो रहा है।
इसके अलावा गर्भावस्था के सातवें महीने से भ्रूण आवाजों पर प्रतिक्रिया देना प्रारंभ कर देता है और अपनी प्राथमिकतायें दिखाना भी प्रारंभ कर देता है। वह पहचानना प्रारंभ कर देता है और मां की आवाज़ को प्राथमिकता देता है।
यदि आपका बच्चा अपने आसपास नई आवाज़ सुनता है तो इसके कारण बच्चा अधिक सक्रिय हो सकता है। दूसरी ओर एक अन्य आसान कारण यह हो सकता है कि यदि आप असमय कोई चीज़ या कोई अलग चीज़ खाते हैं तो आपका बच्चा सचेत हो जाता है। आप जो कुछ भी खाते हैं उसका स्वाद बच्चे को एमिनियोटिक द्रव के माध्यम से मिल सकता है। यदि स्वाद बहुत तीव्र होता है तो आपका बच्चा गंध पहचानने लगता है।

यदि आप ऐसा महसूस करते हैं कि आपका बच्चा बहुत अधिक हलचल कर रहा है, विशेष रूप से रात में तो आपको दोपहर के समय थोड़ी देर शांत बैठना चाहिए। अपने दैनिक कार्य नियमित तौर पर करें। ध्यान दें कि जब आप अपने दैनिक कार्य भी करते हैं तब भी बच्चा हलचल करता है अथवा नहीं। किसी भी प्रकार की व्याकुलता पर ध्यान दें।
यदि आपको लगता है आपका बच्चा शांत और स्थिर है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा हो स्काट है आपका बच्चा नींद का अपना कोई पैटर्न बना रहा हो। परन्तु निश्चित रूप से आपको किसी भी अजीब हरकत पर ध्यान देना चाहिए, हो सकता है यह समय डॉक्टर से बात करने का हो।



Click it and Unblock the Notifications