Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले स्तनों के दर्द के लिए कुछ आसान उपाय
प्रेगनेंसी के दौरान एक मां को कई शारीरिक बदलाव और दर्द से गुजरना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान स्त्री के शरीर में कई परिवर्तन आते हैं। कई महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान स्तनों में दर्द यानि ब्रेस्ट पेन की शिकायत करती है। क्यूंकि इस समय स्तनों में दर्द या सूजन होने के कारण प्रेग्नेंट होने के बाद, शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन का स्तर बढ़ जाता है। जिस वजह आपके स्तनों में में बदलाव नज़र आते हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान स्तनों में सूजन होने लगती है। इस समय ब्रेस्ट ज्यादा संवेदनशील भी हो जाते हैं। यह समस्या महिलाओं में प्रेगनेंसी के चौथे से छठें महीनें में ज्यादा होने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे है, जिससे आप स्तनों के दर्द को कम कर सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान कमर दर्द से ऐसे पाए निजात..

गर्म और ठंडे का पैक लगाएं
स्तनों का दर्द कम करने के लिए हल्के गर्म और ठंडे पैक का प्रयोग कीजिए। आइस पैक स्तनों पर रखने से राहत मिलती है और थोड़ी देर वो जगह सुन्न हो जाती है, जिसके कारण सूजन भी कम हो जाती है। यदि आप गर्म पैक का प्रयोग कर रहे हैं तो उससे रक्त का संचार बढ़ जाता है इसकी वजह से भी आपको आराम मिलेगा। लेकिन ज्यादा गर्म पैक का इस्तेमाल भी न करें। डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट से लीक हो रहा है दूध? ये है कुछ उपाय..
ज्यादा नमक न खाएं
प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा नमक का सेवन करने से ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन कीजिए। पानी पीने से स्तन के दर्द से राहत मिलता है।
मसाज करें
किसी भी ऑयल को हल्कें से गर्म करें और फिर इस ऑयल से निप्पल और स्तन के ऊपर मालिश करें। दिन में कई बार मसाज करने से निप्पल का दर्द खत्म हो जाता है।
व्यायाम करें
नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत डालिए। हर रोज कम से कम 20 मिनट तक व्यायाम कीजिए। व्यायाम करने से रक्त का संचार अच्छे से होता है और इससे ब्रेस्ट के आसपास रक्त संचार सुधरेगा और दर्द जाएगां। किसी अच्छे योग एक्सपर्ट से मिलें और योगा करें। स्तनों में दर्द होने पर पेन किलर दवाइयों को खाने से बचिए, ज्यादा ही दर्द है तो एक बार डॉक्टर्स से जरुर मिले।

सही फिटिंग की ब्रा खरीदें
गर्भावस्था के दौरान फिटिंग ब्रा पहनने की आदत पहनने की आदत डालिए। इस दौरान आपके स्तन फूल जाते हैं इसलिए स्तनों को पूरा सर्पोट मिलें। इसलिए चौड़े पट्टियों वाली ब्रा ही पहनें। फिटिंग ब्रा पहनने से आपके स्तनों का मूवमेंट ज्यादा नही होता, जिसके कारण स्तनों में ज्यादा दर्द नही होता। रात में भी स्तनों में दर्द होता है तो सोते वक्त भी फिट ब्रा पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
