Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
स्टडी में हुआ खुलासा, प्रेगनेंसी में कामकाजी महिलाओं का ये होता है सबसे बड़ा डर
अधिकतर कामकाजी महिलाओं को ऐसा लगता है कि गर्भवती होने से उनकी नौकरी को खतरा हो सकता है। उन्हें काम से निकाल दिया जा सकता है जबकि इसके उल्ट पिता बनने वाले पुरूषों को अक्सर नौकरी या कार्यस्थल पर बढ़ावा मिलता है। हाल ही में हुए एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। इस स्टडी की माने तो मां बनने वाली औरतों को ऐसा महसूस होता है कि अब कार्यस्थल पर उनका अच्छे से स्वागत नहीं किया जाएगा। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह उन महिलाओं पर किया गया पहला अध्ययन है, जिन्हें ऐसा महसूस होता है कि गर्भावस्था के दौरान उनमें नौकरी को लेकर असुरक्षा का भाव आ जाता है।

शोध में सामने आया है कि महिलाओं ने जब अपने गर्भवती होने का खुलासा किया तो उन्होंने अपने ऑफिस और कार्यस्थल पर प्रोत्साहन का अनुभव कम किया। जब महिलाओं ने इस बात का जिक्र अपने मैनेजर या सहकर्मियों से किया तो उन्हें महसूस हुआ है कि उन्हें कार्यस्थल में पहले की तुलना में कम प्रोत्साहन नजर आने लगा। जबकि पुरूषों को प्रोत्साहित किए जाने की दर में बढ़ोतरी हुई।'
निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च से जुड़े दो सिद्धान्तों पर गहराई सेअध्ययन किया। पहले में यह पाया गया कि गर्भवती महिलाओं को नौकरी से निकाले जाने का डर रहता है। दूसरे में पुस्टियन ने पाया कि महिलाओं को ऐसा इस वजह से लगता है कि क्योंकि गर्भावस्था के दौरान निजी जिंदगी और करियर के क्षेत्र में कई बदलाव आते हैं। शोध में इस बात पर भी काफी जोर दिया गया है कि गर्भवती महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर किस तरह से पेश आना चाहिए। कार्यस्थल पर माता और पिता दोनों को ही सामाजिक और करियर से जुड़ी हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए ताकि वे अभिभावक के रुप में अपनी नई भूमिकाओं को अच्छे से निभा सकें।



Click it and Unblock the Notifications
