Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
प्रेगनेंसी में कोरोना वायरस से रहे सचेत, जानें कैसे रहे बचके
गर्भावस्था के दौरान अंदर पल रही नन्हीं जान के लिए मां हर तरह की सावधानी बरतती है। साथ ही इस दौरान मां सिर्फ अपना शरीर ही नहीं असल में इम्युनिटी पावर भी बच्चे के साथ बांट रही होती हैं। यही वजह है कि इम्यूनिटी पावर कम होने की वजह से गर्भवती महिलाएं ज्यादा जल्दी बीमार हो जाती है।
इस वक्त जहां हर तरफ कोरोनो वायरस का खतरा मंडरा रहा है तो गर्भवती महिलाओं को थोड़ा सर्तक रहना जरूरी हैं। इतना ही नहीं, जो देश इस वायरस के चपेट में हैं उन देशों ने गर्भवती महिलाओं के आने पर बैन लगा दिया है। ऐसे में गर्भवती होने के नाते आपका बच्चे और अपनी सेहत को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि कैसे गर्भवती महिलाओं को इस वायरस से सावधान रहने की जरुरत हैं।

कोरोना वायरस
बीमार होना वैसे ही शरीर के लिए बहुत कष्टदायक होता है, ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं तो आपका चितिंत होना वास्तिवक है। खबरों में तो nCov-2019 (नॉवेल कोरोनो वायरस) के बारे में सुना और पढ़ा ही होगा कि किस हद तक यह बीमारी जानलेवा है। हालांकि इस बीमारी के लक्षण सर्दी और जुखाम की तरह आम फ्लू के ही होते हैं। लेकिन इस वायरस के दौरान यही आम से लक्षण आपके लिए मिनटों में जानलेवा बन जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान प्रकोप के लिए जिम्मेदार वायरस का परिवार निमोनिया जैसे लक्षणों की ओर इशारा करता है और उपचार की आवश्यकता है।
जबकि कुछ वैज्ञानिक अभी भी यह जानने में लगे हुए हैं कि आखिर कैसे यह वायरस इतनी तेजी से फैल रहा हैं। हालांकि गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए यह वायरस कितना खतरनाक है इसका कोई निर्णयक परिणाम नही मिला पाया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर गर्भवती महिला वायरस से संक्रमित हो भी जाती हैं तो, इसका बच्चे तक पहुंचने के चांस बहुत कम है। ऐसे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी किसी भी तरह की जटिलता से बचने के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

क्या करें?
चूंकि इस वायरस के लक्षण किसी भी साधारण फ्लू की तरह होते हैं, ऐसे में थोड़ी सी ज्यादा सर्तकता बरतनी पड़ती हैं। गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में बहुत सारे बदलाव एक साथ होते हैं। इनमे से कुछ बदलाव आपके शरीर के लिए कष्टदायक होते है यहां तक कि इंफेक्शन से भी नहीं लड़ पाते।
एक आम इंसान की तरह गर्भवती महिला के लिए जरूरी है कि वह अपनी सेहत का बेहतर ढंग से ख्याल रखें और अपने आस पास के महौल को साफ सुथरा रखें। इसके अलावा तेज बुखार, सर्दी और जुखाम हो तो यहां बताई जा रहीं तमाम टिप्स को जरूर फोलो करें।

इन टिप्स को करें फॉलो
- हाथों को साफ रखने के लिए बराबर हाथ पानी से धोएं। क्योंकि WHO की नई गाइडलाइंस के अनुसार साफ सफाई के साथ मास्क पहने से ज्यादा जरूरी है हाथों को साफ रखना।
- आपको तबियत जरा सी भी खराब महसूस हो तो, किसी भी तरह की परेशानी हो रही हो तो घर से बाहर न जाए। ऐसे परिस्थिति में घर में ही रहकर ज्यादा से ज्यादा आराम करें।
- ज्यादा से ज्याद लिक्वड पिएं, बॉडी को हाइड्रेड रखें और यह सुनिश्चित कर लें कि आप किसी तरह का प्री नेटल स्पलीमेंट या ड्रिंक मिस तो नहीं कर रही।
-अपनी मर्जी से दवा न लें, क्योंकि कुछ दवाएं गर्भधारण के दौरान आपके शरीर के लिए कठोर हो सकती हैं। इसलिए शरीर में हो रहें हर बदलाव को लेकर डॉक्टर से जरूर बातचीत करें।
- अगर आपको इसके ज्यादा लक्षण महसूस हो रहें हैं तो बेहतर होगा कि आप जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करवाएं।
-कोरोनो वायरस के चांस उन लोगों के लिए ज्यादा हैं, जो पिछले 14 दिनों में वुहान गए है और वहां से उन्में इस वायरस लक्षण आए है। ऐसा नहीं है तो इस जानलेवा वायरस का खतरा कम हैं।



Click it and Unblock the Notifications
