Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पति की मौत के 15 महीने बाद पैदा हुई बेटी, इस मेडिकल टेक्निक से हुआ यह कमाल, जानें क्या है PSR?
What is Posthumous Sperm Retrieval : ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने अपने पति की मौत के डेढ़ साल बाद उसके बच्चे को जन्म दिया है। हो सकता है कि आपको इस बात पर यकीन न हो लेकिन यह मामला मेडिकल साइंस के चमत्कार को साबित करता है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई मॉडल एलिडी पुलिन के वर्ल्ड चैंपियन एथलीट पति एलेक्स पुलिन की 4 साल पहले जुलाई 2020 में छली पकड़ने के दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई। एलेक्स सिर्फ 32 साल के थे।
द सन में छपी रिपोर्ट के अनुसार, एलिडी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि 8 जुलाई 2020 को 32 साल के एलेक्स मछली पकड़ते हुए डूबकर मर गए। एलिडी को इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ क्योंकि एलेक्स एक अच्छे तैराक थे। मगर एलिडी की ख्वाहिश थी कि वो एलेक्स के बच्चे की मां बने।

एलेक्स की मौत के कुछ ही घंटों बाद ही एलिडी ने एलेक्स का स्पर्म फ्रीज करवा दिया। जिसके मदद से वो अक्टूबर 2021 में वो एलेक्स के बच्चे की मां बनने में सफल रही।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोसीजर को (Posthumous Sperm Retrieval) पोस्टमार्टम स्पर्म रिट्रीवल या (PSR) कहा जाता है आइए जानते है कि आखिर क्या होता है और कैसे काम करता है?
पोस्टमार्टम स्पर्म रिट्रीवल क्या है? (Posthumous Sperm Retrieval) )
पोस्टमार्टम स्पर्म रिट्रीवल एक ऐसी प्रक्रिया जो किसी के पुरूष के मरने के 24 से 36 घंटे के बीच ही संभव है। इसमें मृत व्यक्ति के स्पर्म को खास टेक्निक से स्टोर कर फ्रीज कर लिया जाता है। ये काम इन्जेक्शन, इलेक्ट्रोइजेक्युलेशन या अंडकोष की सर्जरी करके किया जाता है।
इसके बाद स्पर्म को स्टोर करने के लिए खास किस्म के फ्लूड में रखा जाता है। इस फ्लूड से स्पर्म को पोषण मिलता रहता है। इसके बाद स्पर्म को फ्रीज कर दिया जाता है। अब जब उस व्यक्ति की पत्नी इस स्पर्म की मदद से गर्भधारण कर सकती हैं।
इस तरह करवाया जाता है गर्भधारण
जब महिला कंसीव करने का निर्णय लेती हैं तब वह फर्टिलिटी एक्सपर्ट के पास जाकर ICSI Intracytoplasmic sperm injection या आईवीएफ प्रक्रिया से गर्भधारण कर सकती है। इस प्रक्रिया में सबसे पहले महिला में अल्ट्रासाउंड के माध्यम उसका फॉलिक्युलर स्कैन किया जाता है। पीरियड के बाद अंडा बनने की प्रक्रिया को स्कैन करवाया जाता है। जब अंडा फर्टिलाइजेशन के लिए तैयार होता है तब इस प्रोजीसर के जरिए अंडाशय से अंडे को निकालकर टेस्ट ट्यूब बेबी तैयार किया जाता है। फिर इस अंडे को पुरुष के फ्रीज किए हुए स्पर्म से फ्यूज कराया जाता है। इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग को फिर से महिला के गर्भाशय में इंप्लांट कर दिया जाता है। अगर सब सही रहा तो नॉर्मल तरीके से भ्रूण महिला के पेट में विकसित होने लगता है और नौ महीने के बाद शिशु का जन्म होता है।
भारत में हो चुका है ये करिश्मा
आप शायद पहली बार ऐसा मामला सुन रहे हो लेकिन आपको बता दें कि भारत में कई साालें पहले ऐसे मामलों का अंजाम दे दिया गया है। जहां पति की मुत्यु के बाद महिला ने उसके स्पर्म से बच्चे को जन्म दिया है।



Click it and Unblock the Notifications