Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
हाईकोर्ट ने कहा नाबालिगों को वर्चुअल टच के बारे में भी सिखाएं, जानें क्या होता है इसका मतलब?
What is meaning of virtual touch : बच्चों को यौन उत्पीड़न का शिकार होने से बचाने के लिए छोटी उम्र से ही गुड और बैड टच के बारे में सिखाया जाता है। लेकिन हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि नाबालिगों को गुड टच और बैड टच सिखाना ही काफी नहीं हैं।
बच्चों को वर्चुअल टच के बारे में भी सिखाने की जरूरत है। ताकि तकनीक के युग में बच्चें साइबर अब्यूज के शिकार न हो सकें। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वर्चुअल टच क्या होता है?

हाईकोर्ट ने क्या कहा?
साइबर किडनेपिंग से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि नाबालिगों के ऑनलाइन इंटरैक्शन को सुरक्षित बनाने और उन्हें सायबरस्पेस में छिपे खतरों से बचाने के लिए 'वर्चुअल टच' के बारे में शिक्षित करना जरुरी है। इसमें ऑनलाइन व्यवहार के बारे में पढ़ाना, हिंसक व्यवहार के चेतावनी संकेतों को पहचानना, प्राइवेसी सेटिंग्स और ऑनलाइन की सीमाओं को समझाना है।
क्या होता है वर्चुअल टच?
सरल भाषा में कहें तो नाबालिगों को ऑनलाइन बिहेवियर के बारे में समझाना और वर्चुअल टच है। आजकल साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं और बच्चे आसानी से साइबर अब्यूज का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में उन्हें ऑनलाइन होने वाले गलत व्यवहार के बारे में सिखाने की भी जरुरत हैं।
साइबर अब्यूज होने से बचने के लिए कैसे ऑनलाइन व्यवहार करना चाहिए और सामने वाले का व्यवहार समझाने को ही वर्चुअल टच कहा गया है। इसके तहत प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में समझाया जाता है। इसके अलावा वर्चुअल सेफ्टी और रिस्क को डिटेल में समझाना साथ ही ऑनलाइन पहचान को कैसे सुरक्षित रखना है। इन सबके बारे में बच्चों को शिक्षित करना ही वर्चुअल टच को परिभाषित करता है।
इस मामले की वजह से कोर्ट ने की टिप्पणी?
अदालत ने यह टिप्पणी 2021 में 16 वर्षीय लड़की पर यौन उत्पीड़न करने के आरोपी की मदद करने वाली उसकी मां की जमानत खारिज करते हुए की थी। दरअसल राजीव नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर नाबालिग लडक़ी से दोस्ती की। बाद में लड़के ने लडक़ी का अपहरण कर कई दिन बंधक बनाकर रखा और उसका यौन उत्पीडऩ किया।और पैसे के बदले उसे 45 साल के व्यक्ति से शादी के लिए मजबूर किया गया। आरोपी की मां भी इस मामले में आरोपी है। उस महिला पर पीड़िता को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के साथ-साथ उसे एक कमरे में कैद करने का भी आरोप है।



Click it and Unblock the Notifications
