Latest Updates
-
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बच्चों के कपड़े रात में बाहर सुखाने को क्यों मना करती हैं दादी-नानी, जानें इसकी वजह
हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद कई कार्यों को वर्जित माना गया है, क्योंकि इस समय पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके अंतर्गत कपड़े धोने और उन्हें रात में बाहर सुखाने की भी मनाही है, खासकर छोटे बच्चों के कपड़े। दादी-नानी अक्सर इस परंपरा का पालन करने की सलाह देती हैं।
वास्तु और शास्त्र के अनुसार, रात के समय कपड़े धोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, और नमी की वजह से कपड़ों पर हानिकारक जीवाणु और बैक्टीरिया इकट्ठे हो सकते हैं। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा, रात के समय कपड़े बाहर फैलाने से अशुभ घटनाएं हो सकती हैं, जो घर के वातावरण को प्रभावित करती हैं। दादी-नानी की यह सलाह एक प्राचीन ज्ञान पर आधारित है, जो शास्त्र और विज्ञान दोनों में सहमति प्राप्त करता है। इस परंपरा का पालन करके आप सुखी और सुरक्षित रह सकते हैं।

ये है बच्चों के कपड़ों से जुड़ी परंपरा
हिंदू परंपराओं के अनुसार, छोटे बच्चों के कपड़े दिन के समय बाहर सुखाए जा सकते हैं, लेकिन ऐसी जगह पर जहां से उन्हें कोई उठा न सके। कपड़े सूखने के बाद उन्हें तुरंत घर में ले लिया जाता है। रात के समय बच्चों के कपड़े बाहर नहीं छोड़ने चाहिए, चाहे वे गीले हों या सूखे। इस परंपरा के पीछे कई कारण हैं, जिनमें नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव, स्वास्थ्य पर बुरा असर, और अशुभ घटनाओं से बचने के लिए इसे निभाने की सलाह दी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय बाहरी वातावरण में अधिक नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि बच्चों के कपड़े रात में बाहर सुखाए जाते हैं, तो उसमें नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है, जो बच्चे की सेहत और स्वभाव के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्योतिषाचार्य आशीष मैथानी बताते हैं कि रात्रि के समय चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, जो कपड़ों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा, धार्मिक मान्यता के अनुसार, धूप की किरणों में सूखे कपड़े शुद्ध और साफ माने जाते हैं, जबकि रात के समय सूखे कपड़े शुद्ध नहीं माने जाते। इस कारण से रात के समय बच्चों के कपड़े बाहर सुखाने से बचना चाहिए।
क्या कहता है साइंस?
वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार, रात में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस अधिक सक्रिय होते हैं, खासकर नमी वाले स्थानों पर। यदि रात में गीला कपड़ा बाहर रखा जाता है, तो ये बैक्टीरिया और वायरस उस पर क्रियाशील हो जाते हैं और उसे अपना घर बना लेते हैं। सुबह जब वही कपड़े बच्चों को पहनाए जाते हैं, तो यह बैक्टीरिया और वायरस बच्चों को बीमार कर सकते हैं। इस कारण से रात में बच्चों के कपड़े बाहर सुखाने से बचना चाहिए।
ये भी है एक वजह
बच्चों के कपड़े से जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि बच्चों के शरीर से निकलने वाली गंध पशु-पक्षियों को आकर्षित करती है, जिससे वे कपड़े उठाकर ले जाते हैं। यदि ऐसा होता है, तो इसका बच्चे की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए यह परंपरा है कि रात में बच्चों के कपड़े बाहर सुखाने से बचना चाहिए। इस मान्यता के अनुसार, कपड़ों के बाहर सुखाने से न केवल बच्चों की सेहत पर असर पड़ता है, बल्कि उनका सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
