Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
इंजॉय करें क्रिस्पी ‘चना दाल कटलेट’

झटपट बनाएं जाने वाले नाश्तों की फेहरिस्त यूं तो बहुत लंबी है। लेकिन जब बात टाइम के साथ-साथ न्यूट्रिशियन की भी आती है तो यही लिस्ट थोड़ी छोटी हो जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ नया और फटाफट बनने वाले कुरकुरे नाश्ते के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं 'चना दाल कटलेट’ की रेसिपी। ये बनने में आसान होने के साथ ही न्यूट्रिशियन वैल्यू में भी हाई है और उतनी ही कुरकुरी व टेस्टी भी है। चना दाल की यह टिक्की प्रोटीन और फाइबर से भरी है। साथ ही फोलेट कैल्शियम और ज़िंक का भी बढ़िया स्रोत है। ऐसे में आप इसे बेझिझक बच्चों के टिफिन के लिए भी बना सकती हैं।
साथ ही चूंकि यह दाल कैलोस्ट्रोल लेवल को कम करती है तो आप चाहे तो छोटे-मोटे गेट टुगेदर में इसे स्टार्टर के तौर पर भी परोस सकते हैं। इस क्रिस्पी टिक्की को बनाने के लिए आपको चाहिए सिर्फ चना दाल और कुछ चुनिंदा मसाले। जैसे कि दाल का बैटर बनाने के लिए चना दाल को बढ़िया से भिगोकर, चटपटे मसालों के साथ पीसकर, मनचाहा आकार देकर फ्राई कर गर्मा-गर्म हरी चटनी के साथ परोसे। आपका काम और आसान हो जाए इसलिए हम आपसे पूरी रेसिपी शेयर करने के साथ ही स्टेप बाय स्टेप रेसिपी विडियो भी शेयर कर रहे हैं ताकि आपसे एक भी स्टेप छूट न जाए। इतना ही नहीं एक बार रेसिपी ट्राय करने के बाद अपनी रेसिपी फोटोज को बोल्डस्काई के फेसबुक पेज या फिर इंस्टाग्राम पेज भर भी पोस्ट कर हमें टैग करना न भूले, इन फोटोज में से हम पसंदीदा फोटोज को बाकि रीडर्स के साथ भी शेयर करेंगे। आप चाहे तो #boldskyliving या #cookingwithboldskyliving हैशटैग करें या फिर @boldskyliving पर भी टैग कर सकते हैं।

Recipe By: रीना पांडे
Recipe Type: ऐपेटाइज़र
Serves: 2 लोगों के लिए
-
1. चना दाल (3-4 घंटे भीगी हुई) - 1 कप
2. हल्दी - ½ छोटा चम्मच
3. लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
4. हरी मिर्च - 2
5. लहसुन - 2-3
6. तेल - फ्राई करने के लिए
7. नमक - आवश्यकतानुसार
-
1. एक मिक्सी जार लेकर चना दाल और सभी मसाले मिक्स कर लें।
2. अब सभी को बढ़िया से पीस लें।
3. एक पैन लेकर तेल डालें।
4. जब तेल गर्म हो जाए तो, पैन में तैयार कटलेट्स को अच्छे से तल लें।
5. हरी चटनी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
- 1. पेस्ट बनाने के लिए पानी का उपयोग न करें।
- सर्विंग साइज - 1 कटलेट
- कैलोरी - 56 cal
- फैट - 2.4 g
- प्रोटीन - 2.1 g
- कार्बोहाइड्रेट - 6.6 g
- फाइबर - 1.7 g
स्टेप बाय स्टेप चना दाल टिक्की रेसिपी
1. एक मिक्सी के जार में चना दाल के साथ सभी मसालें और नमक डालें।



2. अब इन सभी को मिक्स कर अच्छे से पेस्ट बना लें।

3. अब एक पैन में तेल डालें।


4. जब तेल गर्म हो जाए तो कटलेट्स को पैन में रखें और बढ़िया से तलें।

5. अब इन तैयार गर्म और कुरकुरे कटलेट्स को, चटपटी हरी चटनी के साथ परोसें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











