Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
टेस्टी पोहा रोल्स
पोहा बनाना बहुत ही आसान है और लोग इसे ज्यादातर नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। पर चूड़े से आप टेस्टी पोहा रोल्स भी बना सकती हैं, यह बनाने में आसान है और आपके परिवारजन को पसंद भी आएगा। क्या आप जानती हैं कि चूड़ा कितना पौष्टिक होता है और ब्रेकफास्ट में इसे खाने से कितना लाभ मिलता है।
यह पोहा रोल अंडे के मिश्रण से बनाया जाता है, तो अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको शायद यह पसंद न आए। पर अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं, तो आप खुद ही सोच सकते हैं कि इसमें कितना प्रोटीन होगा। आइये जानते हैं पेाहा रोल्स बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
चूड़ा- 35 ग्राम
अंडा- 1
आलू- 3
मूंगफली- 25 ग्राम
अमचूर पाउडर- 1/4 चम्मच
गरम मसाला- 1/4 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
ब्रेड क्रंब्स- 2 चम्मच
धनिया- 3 डंठल
नमक- स्वादअनुसार
तेल- तलने के लिये
विधि-
- सबसे पहले आपको आलू उबाल कर मैश करना होगा।
- अब चूडे़ को धो कर उसका पानी छान कर किनारे रखें।
- भुनी हुई मूंगफली को मिक्सी में पीस लें और किनारे रखें।
- हरी धनिया और हरी मिर्च को चॉप कर लें।
- एक साफ कटोरे मे पोहा, मूंगफली पाउडर,कटी मिर्च, धनिया पत्ती और सारे मसालों को मिला कर उसमें मैश किया आलू डालें और सभी को मिला कर गाढा पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट से गोल बॉल बनाएं और उसे रोटी की तहर बेल लें और रोल कर लें।
- इसके बाद इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और फेंटे हुए अंडे में पहले डुबोएं और बाद में ब्रेड क्रंब्स में लपेटे।
- अब इसे डीप फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन कर के इमली की चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications

