Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
ढाबे वाली दाल मखनी है पसंद, तो ये रही रेसिपी
दाल मखनी एक ऐसी डिश है, जो हर किसी को काफी पसंद आती है, फिर चाहे बात बच्चों की हो या बड़ों की। अक्सर लोग दाल मखनी को कई तरह से खाते हैं। कभी चावल के साथ तो कभी नान, परांठे या रोटी के साथ। यह हर तरह से काफी अच्छी लगती है। अगर आपको भी ढाबे वाली दाल मखनी खाना पसंद है, लेकिन घर पर आपसे इस तरह की दाल मखनी तैयार नहीं होती तो चलिए आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस रेसिपी को जानने के बाद आप घर की दाल मखनी में भी ढाबे का स्वाद ले पाएंगे-

सामग्री-
- एक कप काली दाल
- राजमा एक मुट्ठी
- नमक
- पानी
तड़के के लिए-
- दो टेबलस्पून घी
- दो कटे हुए प्याज
- दो टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- तीन से चार टमाटर की प्यूरी
- नमक
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- दो चम्मच धनिया पाउडर
- एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- एक छोटा चम्मच गरम मसाला
- बटर
- फ्रेश क्रीम
विधि :
सबसे पहले हम दाल को उबालकर तैयार करेंगे। इसके लिए आप एक कूकर में दाल, राजमा, नमक और पानी डालकर उबालने रखें। एक सीटी के बाद गैस को स्लो करें और फिर चार-पांच सीटी आने दें।
अब दाल का तड़का तैयार करेंगे। इसके लिए एक पैन में दो टेबलस्पून घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह चलाएं। जब यह लाल हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, पिसे हुए टमाटर, नमक, लाल मिर्च डालकर चलाएं। अब इसमें धनिया पत्ता डालें। साथ ही उबली हुई दाल को भी तड़के में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर आपको दाल गाढ़ी लगे तो आप इसमें थोड़ा गर्म पानी भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसे एक बार फिर चलाएं और धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें। अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालकर फिर से मिलाएं।
अब एक छोटा तड़का पैन लें और इसमें काफी सारा मक्खन डालकर मेल्ट करें। अब इसमें आधा चम्मच लाल मिर्च डालें। अब इस बटर को दाल के उपर डालें। साथ ही इसमें काफी सारा हरा धनिया और थोड़ी सी क्रीम डालें। आपकी गर्मा-गर्म रोटी, परांठा या नान के साथ सर्व करें। घर में हर किसी को यह दाल मखनी काफी पसंद आएगी।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications