Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
टेस्टी चना दाल हलवा
Desserts
oi-Staff
चने की दाल हर घर में खाई जाती है। आप इससे कोई भी नमकीन या मीठे व्यंजन बना सकती हैं। चने की दाल से अगर हलवा बनाया जाए तो कहना ही क्या। आम हलवे के मुकाबले चना दाल का हलवा भी खाने में बहुत टेस्टी होता है। आज हम आपको चने की दाल का हलवा बनाने की विधि बताएंगे जिसे हमारी रीडन अपूर्वा श्रीवास्तव ने लखनऊ से भेजी है। आइये जानते हैं इसकी विधि-
कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री:
- चना दाल: 1 कप
- दूध: 1 कप
- पानी: 1/4 कप
- इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- केसर: 1 चुटकी
- चीनी: 1 कप
- बादाम
- पिस्ता
MUST TRY: चुकंदर का हलवा बनाने कि विधि
विधि:
- चना दाल को दूध और पानी के घोल में 6 घंटों के लिये भिगो दें।
- फिर इसे आधे घंटे के लिये पैन में डाल कर लगातार पकाएं। पैन में दूध चिपकना नहीं चाहिये। अगर जरुरत पड़े तो और पानी मिला लें।
- अब दाल को मिक्सी में बारीक पीस लें।
- अब पैन में घी गरम करें, उसमें दाल का पेस्ट डालें और तब तक पकाएं जब तक कि यह हल्का भूरा ना पड़ जाए। यह लगभग 40 से 45 मिनट लेगा।
- मिश्रण को लगातार चलाती रहें।
- फिर इसमें चीनी, घी और हल्का सा इलायची पाउडर डाल कर चलाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह से पिघल ना जाए।
- हलवे में 1 चम्मच दूध में भिगोया हुआ केसर मिक्स करें।
- अब आंच बंद करें और हलवे को बादाम, पिस्ते और केसर डाल कर गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Chana Dal Halwa Recipe
Story first published: Tuesday, March 18, 2014, 11:00 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2014



Click it and Unblock the Notifications
