Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Breakfast Recipe In 5 Minutes: जल्दी में हैं तो बनाएं एग सैंडविच
क्या आप कई बार जल्दी-जल्दी में नाश्ता स्किप कर देते हैं? फिर, यह
एक आसान अंडे की रेसिपी सीखने का समय है जो आपको सुबह के टाइम मैनेज
करने में मदद करेगी। क्या होगा अगर आप सिर्फ 5 मिनट में एक स्वादिष्ट
अंडा सैंडविच बना लें? क्या यह आपको नाश्ता करने के लिए प्रेरित
करेगा? शायद हां! आप इस रेसिपी से सिर्फ 5 से 7 मिनट में अपने नाश्ते
के लिए बना सकते हैं। एग सैंडविच जितना हेल्दी होता है, उतना ही
डिलिशियस भी।
इस सैंडविच रेसिपी को आजमाने के लिए आपको बस कुछ ही सामग्री की
आवश्यकता है। अंडे की यह रेसिपी इतनी आसान है कि दुनिया का सबसे खराब
कुक भी इसे अच्छे से पकाएगा।

सर्विंगः 1
तैयारी का समयः 5 मिनट
खाना पकाने का समयः 5 मिनट
सामग्री
• अंडे- 4
• ब्रेड - 4 स्लाइस
• टमाटर - 1 (कटा हुआ)
• प्याज- 2 (छोटा, कटा हुआ)
• हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
• हरा धनिया - 1/2 कप (कटा हुआ)
• काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
• दूध- 2 बड़े चम्मच
• तेल- 1 बड़ा चम्मच
• मक्खन या ब्रेड-स्प्रेड- 2 बड़े चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
यूं बनाएं एग सैंडविच
• एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज़ डालें।
• बाकी सामग्री तैयार करते समय प्याज को भूनते रहें।
• एक बाउल में सारे अंडे तोड़ लें। दूध को आनुपातिक रूप से डालें।
• कटी हुई हरी मिर्च और टमाटर को प्याले में डालिये और जोर से
चलाइये।
• आप इस समय कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं या अंडे के पकने तक
प्रतीक्षा करें।
• अंडे को इतनी अच्छी तरह से फेंटें कि आपके द्वारा डाला गया सारा दूध
मिल जाए। अगर फेटे हुए अंडे के ऊपर दूध तैरता है तो यह अंडे के
सैंडविच का स्वाद खराब कर सकता है।
• जब प्याज सुनहरा हो जाए (जो कि मध्यम आंच पर 2-3 मिनट में हो जाए)
तो फेंटे हुए अंडे पैन में डालें।
• आंच धीमी कर दें और एक मिनट तक पकने दें। इसे पलटें और एक और मिनट
के लिए पकाएं।
• जैसे ही अंडे पकते हैं, ब्रेड स्लाइस पर मक्खन या कोई अन्य
ब्रेड-स्प्रेड फैलाएं।
• कुक किए हुए अंडों को आधा भाग में बाँट लें, उन्हें मोड़कर ब्रेड के
2 स्लाइस पर रख दें।
• इसके ऊपर बची हुई 2 स्लाइसें डालें। आपका अंडा सैंडविच तैयार
है।
आप टोमैटो केचप के साथ या सिर्फ प्लेन एग सैंडविच ले सकते हैं। यह ऐसी चीज है जिसे आप चलते-फिरते उठा सकते हैं और खा सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
