Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं व्रत वाले मोमोज की रेसिपी, आप भी ट्राय करे
Sabudana Momos Recipe : क्या आपने कभी व्रत वाले मोमोज खाएं हैं, जी हां मोमोज की दीवानगी को देखते हुए अब व्रत वाले साबूदाना भी आ गए हैं। व्रत के दौरान होने वाली चटपटा खाने की क्रेविंग को रोकने के लिए आप भी साबूदाना मोमो बनाकर खा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर साबूदाना मोमोज की रेसिपी खूब वायरल हो रही है। साबूदाने की कुरकुरी बनावट और मोमोज की मुलायम स्टफिंग इस डिशेज की खासियत हैं। आइए जानते हैं कैसे आप भी घर पर बना सकते हैं ये स्वादिष्ट मोमोज।

सामग्री
साबूदाना (4-5 घंटे भिगोया हुआ) - 1 कप
आलू (उबले और मैश किए हुए) - 2
सिंघाड़े का आटा - 2 बड़े चम्मच
सेंधा नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
स्टफिंग के लिए
पनीर (कद्दूकस किया हुआ) - 1/2 कप
मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई) - 2 बड़े चम्मच
सेंधा नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
व्रत वाले मोमोज की रेसिपी
साबूदाने को 4-5 घंटे भिगोने के बाद पानी निकाल दें।
इसे आलू, सिंघाड़े के आटे, नमक, हरी मिर्च और हरे धनिये के साथ अच्छे
से मिलाकर आटा जैसा गूंथ लें।
एक बर्तन में पनीर, मूंगफली, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, सेंधा नमक और हरा
धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
साबूदाने के आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को हाथ से हल्का
फैलाएं और उसमें 1 चम्मच स्टफिंग डालें। किनारों को जोड़कर मोमोज का
आकार दें।
स्टीमर को गर्म करें और मोमोज को 10-15 मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम
करें जब तक कि वे पारदर्शी और पक न जाएं।
साबूदाना मोमोज को दही या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।
यह मोमोज व्रत के दौरान या हल्के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प
है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
