Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
रमजान स्पेशल: अफगानी कबाब रेसिपी
Beauty
oi-Staff
अगर आज रात आप अपने रेगुलर मील के साथ कबाब बनाने की सोंच रही हैं, तो अफगानी कबाब बनाना ना भूलें। यह आसानी से बनने वाला कबाब है जो कि टेस्टी भी लगता है और डिनर की रेसिपी में फिट भी बैठता है।
अफगानी कबाब ऑइल फ्री और हेल्दी होता है, जिसमें सभी मात्रा में मसाले मिले होते हैं। इस पर थोड़ा सा नींबू निचोडिये और थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कर हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व कीजिये।
आप इसके साथ अपनी कोई भी मन पसंद चटनी भी सर्व कर सकती हैं। तो आज रात अफगानी कबाब बनाना ना भूलें। आइये जानते हैं इसकी सिंपल सी रेसिपी ....
कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 2-3 घंटे
पकाने में समय- 20 मिनट
पेस्ट बनाने के लिये सामग्री-
- 10 - 12 ताजी पुदीने की पत्ती
- 10 - 12 धनिया पत्ती
- 2 चम्मच ताजी क्रीम
मैरीनेड बनाने की सामग्री -
- 1 किलो बोनलेस चिकन - धुला और साफ किया हुआ
- 2 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 1.5 चम्मच अदरक पेस्ट
- 2 चम्मच बेसन
- 1 कप दही
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच गरम मसाला पावडर
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 2 चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच हल्दी
- नमक- स्वादअुनसार
विधि-
- धुले हुए चिकन के छोटे पीस कर के किनारे रखें।
- अब धनिया और पुदीने की पत्तियों को साफ कर के क्रीम के साथ मिक्स कर के महीन पेस्ट बनाएं और किनारे रखें।
- तब तक के लिये एक कटोरे में मैरीनेट करने की सभी सामग्रियों को मिक्स करें।
- फिर इसमें फेंटी हुई दही, अदरक लहसुन पेस्ट और सरसों का तेल डालें।
- ऊपर से नमक भी मिक्स करें।
- फिर इसमें धनिये और पुदीने का पेस्ट मिलाएं और मिक्सी में कस के चला दें।
- इसे तब तक पीसें जब तक कि यह एक महीन पेस्ट ना बन जाए।
- आप इसे टेस्ट कर के इसमें सामग्री बढ़ा भी सकती हैं।
- अब इसे एक कटोरे में निकाल कर इसमें चिकन पीस को अच्छी तरह से लपेटें।
- फिर इन मैरीनेट किये हुए चिकन पीस को 2-3 घंटों के लिये ढंक कर रख दें।
- अब लकड़ी की सींक या स्कीवर्स ले कर उसे पानी में 30 मिनट के लिये डुबो दें।
- फिर ओवन को 400 डिग्री F पर गरम कर के उसमें किचन पीस को स्कीवर्स में लगा कर रखें।
- ओवन गरम होना बहुत जरुरी है।
- फिर इन चिकन पीस को लगभग 15-20 मिनट तक ग्रिल्ल करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications