Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
हिमाचली तवा ग्रिल्ड चिकन
Non Veg
oi-Staff
आज हम आपको हिमाचल राज्य की एक स्पेशल चिकन रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसका नाम है हिमाचली तवा ग्रिल्लड चिकन। आपने वैसे तो काफी ग्रिल्लड चिकन खाए होंगे लेकिन इसका स्वाद तो सबसे हट कर होता है क्योंकि इसमें लोकल पुदीना और मसालों का मिश्रण मिला होता है, जो इसे एक बेहद लज़ीज स्वाद देता है।
चिकन को मैरीनेट करने के लिये इसके मसाले में हरी मिर्च, पुदीना, अदरक और प्याज, सिरका और गुड मिलाया जाता है। अगर आपको चिकन पसंद है तो आपको इसे जरुर बनाना चाहिये। आइये जानते हैं हिमाचली तवा ग्रिल्ड चिकन बनाने की विधि।

सामग्री-
- 4 कटी लाल प्याज
- 4-5 चम्मच सिरका
- 1 हरी मिर्च
- 4 चिकन लेग पीस
चिकन मैरीनेड करने के लिये
- 7-8 लौंग
- 1/2 चम्मच साबुत काली मिर्च
- 1/2 दालचीनी
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच साबुत हरी धनिया
- 1 इंच अदरक
- 7-8 लहसुन की कलियां
- 4 हरी मिर्च
- थोड़ी पुदीने की पत्ती
- 1 चम्मच हल्दी पावडर
- 1/2 चम्मच गुड
- 1/2 नींबू का रस
- 2 चम्मच घी
विधि-
- एक कटोरे मे कटी प्याज और 1 बीच से कटी हुई हरी मिर्च को सिरके के साथ मिक्स कर के एक किनारे रख दें।
- अब चिकन लेग पीस पर चाकू से छोटी छोटी धारियां बना लें।
- फिर सभी साबुत सूखे मसालों को पैन में गरम कर लें। फिर इन भुने मसालों को मिक्सी में पीस कर पावडर बना लें।
- अब एक गरम पैन पर अदरक, लहसुन और बीच से कटी 2 हरी मिर्च को भी भून लें और सूखे मसालों के साथ मिक्स कर के पीस लें।
- इस पिसे हुए मसाले के साथ पुदीने की पत्ती, गुड, हल्दी और 1/2 चम्मच नींबू का रस भी पीसें।
- चिकन पर दो चम्मच घी अच्छी तरह से लगाएं। उसके बाद उस पर पिसा हुआ मसाले का पेस्ट भी लगाएं।
- जब चिकन अच्छी तरह से मैरीनेट हो जाए तब इसे 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें।
- उसके बाद इसे फ्रिज से निकाल कर कमरे के तापमान पर रखें।
- फिर गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उस पर घी गरम करें।
- घी जब गरम हो जाए तब उस पर मैरीनेट किया हुआ चिकन पीस रखें।
- ऊपर से बचा हुआ मसाले वाला पेस्ट और थोड़ा और घी लगाएं।
- अगर चिकन का मसाला चिपकने लगे तब उस पर थोड़ा सा पानी छिड़के।
- फिर ऊपर से नींबू का रस छिड़क कर गैस बंद कर दें।
- अब आप इसे नींबू और प्याज के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
Read more about: chicken recipe in hindi non veg recipe north indian dish नॉन वेज रेसिपी चिकन रेसिपी नार्थ इंडियन डिश
English summary
हिमाचली तवा ग्रिल्ड चिकन
Story first published: Thursday, February 11, 2016, 9:43 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2016



Click it and Unblock the Notifications