Latest Updates
-
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?
बस 15 मिनट में बना लें झटपट एग पुलाव
Non Veg
oi-Staff
हर किसी को अच्छा खाना खाने का दिल करता है और अगर वह 15 मिनट में ही बन जाए तो बात ही क्या होगी। आज हम आपको एग पुलाव बनाने की विधि बताएंगे जो बहुत ही असान है। एग पुलाव बनाने के लिये आप रात का बचा हुआ चावल भी प्रयोग कर सकती हैं। साथ ही इस कलर फुल बनाने के लिये इसमें रंग बिरंगी सब्जियां मिक्स कर सकती हैं। यह एग पुलाव काफी टेस्टी लगता है।
जीरा राइस के साथ खाएं पंजाबी अंडा मसाला
अगर आपका मन हो तो आप इसमें थोड़े से उबले हुए चिकन भी मिक्स कर सकती हैं। यह एग पुलाव लंच बॉक्स में ले जाने के लिये भी काम आ सकता है। आइये देखते हैं कि यह एक पुलाव कैसे बनाया जाता है।

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- पका हुआ चावल- 2 कप
- अंडे- 2
- प्याज- 2
- लहसुन- 4 कलियां
- टमाटर- 2
- हरी मिर्च- 2
- हरी मटर- 1/2 कप
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- भुने हुए तिल के दाने- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- फिर उसके बारीक कटी लहसुन डालें और दो सकेंड तक भूनें।
- अब अंडों को तोड़ कर बड़ी ध्यान से पैन में डालें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक कि अंडा मिश्रण के साथ मिक्स न हो जाए।
- अब इसमें नमक, काली मिर्च, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, हरी मिर्च, टमाटर, हरी मटर डाल कर पकने तक पकाएं।
- अब इसमें पका हुआ चावल और गरम मसाला पावडर डाल कर पकाएं।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें। ऊपर से तिल डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Jhatpat Egg Pulao Recipe In Just 15 Minutes
Story first published: Wednesday, October 29, 2014, 13:04 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2014



Click it and Unblock the Notifications