Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
स्वादिष्ट काबुली पुलाव
चावल के बिना कोई भी डिश अधूरी है। भोजन के साथ ऐसी कई राइस डिश होती हैं जो कि आप उसके साथ सर्व कर सकते हैं। चाहे वह प्लेन राइस हो या फिर पुलाव। वेजिटेबल पुलाव, शाही पुलाव, मटर पुलाव कुछ राइस आइटम हैं जो कि मेन कोर्स में सर्व किया जा सकता है। इसी तरह से काबुली पुलाव है जो कि अफगानी कुज़ीन से आया है।
यदि आप वेजिटेरियन हैं तो इस पुलाव में काजू, किशमिश और गाजर आदि मिला कर बना सकते हैं। और यदि आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आप उसमें मटन पीस मिला सकते हैं। आइये देखते हैं काबुली पुलाव को बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
बासमती चावल- 2 कप (उबले हुए)
मटन पीस- 2-3 कप
प्याज- 2
गाजर- 2
किशमिश- ½ कप
काजू- 8-10
जीरा- 1 चम्मच
दालचीनी- 2
काली मिर्च- ½ चम्मच
बटर- 1 चम्मच
तेल- 4 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सबसे पहले फ्राइंग पैन में बटर पिघलाएं। उसमें कटे हुए गाजर, काजू और किशमिश डाल कर 2 मिनट के लिये भूने और एक किनारे निकाल कर रखें।
2. अब उसी फ्राइंग पैन में 2 चम्मच तेल डाले, फिर सारे खडे़ मसाले भूने, फिर जब प्याज पूरी तरह से पक जाए तब उसमें मटन पीस और उबले हुए चावल डाले। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मटन पूरी तरह से पक ना जाए। फिर नमक डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. आपका स्वादिष्ट काबुली पुलाव खाने के लिये बिल्कुल तैयार है। इसे रायते के साथ गरमा-गरमा सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications