Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
कश्मीरी चिकन रेसीपी
अगर चिकन को तरह-तरह की स्टाइल में बनाया जाए तो यह ना केवल टेस्टी लगेगा बल्कि स्वास्थ्य के हिसाब से भी अच्छा होगा। हम चिकन को हेल्दी इसलिये बोल रहे हैं क्योंकि एक तो इसमें प्रोटीन भरा होता है और दूसरा यह कि हम आज आपको कश्मीरी चिकन बनाने की विधि बताएंगे। कश्मीर राज्य खूबसूरती की मिसाल होने के साथ ही, यहां की चिकन डिश भी लाजवाब होती है। क्योंकि इसमें काजू का पेस्ट डाला जाता है और साथ में कुछ ड्राई फ्रूट्स भी। कश्मीरी खाने का अपना अलग ही स्वाद होता है और अगर चिकन की डिश हो तो बात ही क्या होगी।
अगर आप नौसिखिये हैं तो आप के लिये यह काम आसान होगा क्योंकि कश्मीरी चिकन को बनाने में ना तो समय लगता है और ना ही कोई अलग से ताम-झाम करना पड़ता है। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं स्वादिष्ट कश्मीरी चिकन रेसीपी।

कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 10-15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
चिकन ब्रेस्ट- 1
दही- 1/2 कप
बड़ा प्याज- 1 कप (घिसा हुआ)
काजू- 1/2 कप (भिगोया और पीसा)
टमाटर- 2 कटा
अदरक पेस्ट- 1 कप
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी इलायची- 5
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
बादाम- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, उसमें पिसा प्याज डाल कर गोल्ड ब्राउन होने तक भूनें।
- अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर हल्का ब्राउन करें।
- एक बार जब यह भूरा हो जाए तब दही, कटे टमाटर, हरी इलायची, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये।
- फिर चिकन के पीस डालें और इसे तब तक भूने जब तक कि यह गल ना जाए।
- फिर काजू पेस्ट और कटे हुए बादाम डाल कर 3 कुछ देर तक चलाएं और पैन को 39 मिनट के लिये ढंक दें।
- अब इस में कटी हुई हरी धनिया डाल कर गरम



Click it and Unblock the Notifications
