Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मालाबार फिश करी
केरला का खाना पूरे भारत में मशहूर हो चुका है। यहां का वेज तो लाजवाब है ही साथ में नॉन वेज डिश का भी कोई जवाब नहीं है। यदि आप केरला जा कर वहां की डिश का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं तो उदास होने की बजाए अपने ही घर पर मालाबार फिश करी का आनंद उठाइये। इस डिश में खूब सारे नारियल का प्रयोग होता है। अगर आपको इसके असली स्वाद का आनंद लेना है तो इसे नारिल के तेल में ही बनाइये।
मालाबार फिश करी में ज्यादा मसाला नहीं पडता, पर हां इसमें हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर जरुर पडता है। तो दोस्तों देर किस बात की आइये बनाते हैं केरल राज्य की प्रसिद्ध नॉन वेज डिश, मालाबार फिश करी।

सामग्री-
- मछली- किलो
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- घिया नारियल- 1 1/2 कप
- हरी मिर्च- 3
- अदरक- 1
- मिर्च पाउडर- 1 1/2 चम्मच
- इमली
- छोटा प्याज- 4
- सरसों- 1/2 चम्मच
- नमक
- नारिल तेल
- कडी पत्ता
विधि-
सबसे पहले नारिल और हल्दी पाउडर को हल्का सा पानी डाल कर पीस लें और बारीक पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद अलग से इमली में पानी डाल कर उसका भी पेस्ट तैयार करें, जब पेस्ट तैयार हो जाए तब उसमें हरी मिर्च, मिर्च पाउडर, अदरक और नमक मिलाएं।
अब इमली के पेस्ट में नारियल का पेस्ट मिलाएं। अब एक पैन लें और उसमें इस पेस्ट को डाल कर पकाएं। उसके बाद उसमें मछली के पीस डालें और तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी गाढी ना हो जाए।
अब एक दूसरे पैन में तेल गरम करें, उसमें सरसो के दाने डालें, फिर छोटी प्याज और कडी पत्ते डाल कर भूरा होने तक पकाएं। जब यह तडका तैयार हो जाए तो उसे तैयार फिश करी के ऊपर डालें और गरमा-गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
