Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मटन नाडन करी इन केरला स्टाइल
केरल का भोजन पूरे भारत वर्ष में सबसे स्वादिष्ट माना जाता है। इसी तरह से नाडन रेसीपी भी केरल की एक जानी मानी नॉन वेज मटन करी है। इसको बनाने का जो सबसे स्पेशल तरीका है, वह यह है कि इसमें प्रयोग किये जाने वाले सारे मसाले पहले फ्राई किये जाते हैं और फिर मिक्सी में पीस कर प्रयोग होते हैं। यह करी अगर किसी मिट्टी के बरतन में बनाई जाए तो इसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है।

कितने लोगो के लिये- 4
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
मटन - 500 ग्राम
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 10
साबुत हरी धनिया- 1 चम्मच
लौंग- 5
सौंफ- 1 चम्मच
दालचीनी- 1 इंच
काली मिर्च दाना- 10
छोटे प्याज- 2 कटे हुए
हरी मिर्च- 5 पिसी हुई
अदरक- 1 इंच पिसी हुई
टमाटर- 1 कटा हुआ
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
कड़ी पत्ता- 5
तेल- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
एक प्रेशर कुकर में नमक और हल्दी डाल कर मटन उबालिये। इसमें चार सीटियां आने दीजिये और उसके बाद आंच बंद कर के उसे ठंडा होने दीजिये। तब तक के लिये एक पैन तेल डाल कर उसमें सूखी लाल मिर्च, सौंफ, साबुत हरी धनिया, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च दाने डाल कर फ्राई कर लीजिये। इन मसालों को पैन से निकालिये और फिर उसमें कटे हुए प्याज डाल कर भूरा होने तक के लिये भून कर एक किनारे रख दीजिये। जब सारे मसाले और प्याज ठंडे हो जाएं तब उन्हें एक साथ मिला कर मिक्सी में पीस लीजिये और एक किनारे रख दीजिये। एक डीप पैन लें और उसमें अदरक, लहसुन तथा कटी हुई हरी मिर्चे डालें तथा 2-3 मिनट तक के लिये फ्राई करें। उसके बाद पैन में कटे हुए टमाटर और नमक डालें। जब टमाटर गल जाए तब पैन में पिसा हुआ प्याज और मसालों का पेस्ट डालें। अब कुकर से पानी छनिये और दो मिनट के बाद मनट को पैन में मसालों के साथ अच्छी तरह से मिला दीजिये। इस मिश्रण को 5 से 7 मिनट तक के लिये अच्छे से पकने दीजिये। जब आंच बंद कीजिये और ऊपर से कटी हुई हरी धनिया छिडक कर चावल के साथ परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications
