Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नाटु कोडी पुलुसू: आंद्रा चिकन करी
नाटु कोडी का असली मतलब होता है गांव का चिकन। यह एक आंद्रा स्टाइल चिकन रेसिपी है जो कि देसी मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। आंद्रा के भोजन का कोई जवाब नहीं होता, यहां पर मिर्च का अधिक इस्तमाल किया जाता है। नाटु कोडी पुलुसू भी स्पाइसी और स्वादिष्ट चिकन रेसिपी है, जिसे आप कभी भी घर पर बना कर ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना कोई बड़ी बात नहीं है, बस अगर घर पर सारे मसाले मौजूद हैं तो आप इसे आराम से बना सकते हैं। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं नाटु कोडी पुलुसू, वो भी आंद्रा स्टाइल में।
कितने लोगों के लिये- 4-5
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
चिकन- 1 किलो (मध्यम आकार में कटा)
प्याज- 3
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर- 2
दही- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 3-4
साबुत धनिया- 1/2 चम्मच
सूखा नारियल- 2 चम्मच
लहसुन- 2
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 3 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- साबुत धनिया, जीरा, नारियल और लहसुन को मिक्सर में डाल कर हल्का सा पानी मिला कर पेस्ट बना लें।
- किचन के पीस को साफ करें और उसमें चीरा लगा कर किनारे रखें।
- पैन में तेल गरम करें और प्याज डालें। इन्हें तब तक फ्राई कीजिये जब तक कि ये गोल्ड ब्राउन ना हो जाएं।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- फिर कटे टमाटर, तैयार किया हुआ पेस्ट, गरम मसाला पाउडर, दही, नमक डाल कर मिक्स करें। इसे 5 मिनट तक फ्राई करें।
- उसके बाद चिकन पीस डाल कर मिक्स करें। पानी डालें।
- धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद करें और कटी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
