Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
वीडियो देख कर सीखें स्पाइसी चिकन फ्राई बनाना
चिकन खाना बहुत लोगों को पसंद होता है और इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि बाहर कितनी गर्मी है मगर घर पर फ्राई किया गया चिकन सबको बेहत पसंद आता है। गरमा गरम चिकन फ्राई अगर स्पाइसी हो , तो उसके कहने ही क्या। आपको चिकन फ्राई की काफी सारी रेसिपी इंटरनेट पर मिल जाएंगी। अगर आप पहली बार चिकन फ्राई बना रही हैं , तो जाहिर सी बात है कि आप तरह तरह की विधियां देख कर कंफ्यूज हो जाएंगी कि कौन सी रेसिपी सही है। इसलिये आपकी कंफ्यूजन को दूर करने के लिये हम आपके सामने स्पाइसी चिकन फ्राई का वीडियो ले कर आए हैं। इस वीडियो को देखें और मजे से चिकन फ्राई बना कर अपने परिवार वालों का दिल खुश कर दें।
कितने- 2
तैयारी में समय- 2 घंटे
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- चिकन - 250 ग्राम
- दही- 1 कप
- कार्न फ्लोर- 5 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी- 3/4 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 3/4 चम्मच
- अंडा- 1
- नींबू रस- 2 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 कप
विधि-
- सबसे पहले मैरीनेशन के लिये चिकन में दही मिला लें।
- फिर उसमें कार्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालें।
- अब इसमें नमक, अदरक लहसुन पेस्ट और एक अंडा फोड कर डालें।
- अब मिश्रण को अच्छी प्रकार से मिक्स करें। अगर मिश्रण ज्यादा पतला लग रहा हो तो उसमें और ज्यादा कार्नफ्लोर मिलाएं।
- चिकन को लगभग 1 से 1 1/2 घटे तक मैरीनेट करें।
- अब कढाई या गहरे पैन में तेल डाल कर गरम करें।
- जब तेल खूब गरम हो जाए तब इसमें चिकन के मैरीनेट किये हुए पीस एक एक कर के डालें।
- चिकन को 8-10 मिनट के लिये मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह क्रिस्पी ना हो जाए।
- चिकन को प्याज के लच्छो और कटे हुए नींबू के साथ सर्व करें।
<center><iframe width="100%" height="417" src="//www.youtube.com/embed/N4uyUXP8QTs" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>



Click it and Unblock the Notifications