Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
रमजान में लुत्फ लें भरवा कीमा पराठा का
कीमा पराठा भारत के लोगों में खासा प्रसिद्ध है। इसे मुगलई कुजीन से से लिया गया है, जिसे मुगलई बादाशाह बनवा कर खाते थे। भरवा कीमा पराठे को रमजान में खास तौर पर बना कर खाया जा सकता है। घर में महमान आएं या फिर आप अपने परिवार को कुछ स्वादिष्ट और स्पाइसी बना कर खिलाना चाहते हों तो इसे बना सकते हैं।
कीमा को पहले दही के साथ मिला कर मैरीनेट किया जाता है, उसके बाद इसे कढाई में छौंक कर भूना जाता है। फिर इससे पराठे के लिये भरवां तैयार कर के उसमें भरा जाता है। आइये जानते हैं भरवां कीमा पराठा की विधि-

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
पिसा मटन- 500 ग्राम
दही- 1/2 कप
प्याज- 2
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
नमक- स्वादअनुसार
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
पानी- 1/2 कप
तेल- 1 चम्मच
पराठे के लिये सामग्री-
आटा- 2 कप
नमक- स्वादअनुसार
गरम पानी- 1 कप
तेल- 3 चम्मच
विधि-
- कीमा धो कर दही, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर आधा घंटे के लिये मैरीनेट कर लें।
- आधे घंटे के बाद पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे प्याज डाल कर मध्यम आंच पर भूने।
- फिर अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक मिला कर 5 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद पैन में मैरीनेट किया हुआ कीमा डाल कर अच्छी प्रकार 10 मिनट तक पकाएं।
- अब पैन में गरम मसाला और पानी डालें और 20 मिनट तक पकाएं। आंच को धीमा रखें और लगातार चलाती रहें।
- ध्यान रखें कि कीमा ठीक प्रकार से पक जाना चाहिये और इसमें बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिये।
- अब एक मुलायम आटा गूथे, जिसको तैयार करने के लिये, आटा, नमक और पानी मिलाये।
- अब आटे के 5 पीस कर लें और उसे चपाटी के आकार का बेलें।
- चपाटी में 1 फुल चम्मच कीमा का रखें और फिर उसे बेल कर पराठा तैयार करें।



Click it and Unblock the Notifications