Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
मुंह में पानी ला देगा यह तंदूरी चिकन
चिकन का नाम सुन कर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। और अगर कहीं तंदूरी चिकन की बात हो जाए तो वाह भाई वाह कहने ही क्या। इस पर लगा दही, क्रीम, मसाले और नींबू का पेस्ट मानों इसमें और जान छिड़क देते हैं। अगर आपको कहीं बाहर का तंदूरी चिकन पसंद हो, तो इस बार वहां का नहीं बल्कि इस बार अपने घर पर बना तंदूरी चिकन खाएं। तो इसी बात पर चलिये बना डालते हैं यह मसालेदार तदूरी चिकन।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
2 मध्यम आकार के चिकन
नमक स्वादानुसार
3 चम्मच ताजा नींबू का रस
1 चम्मच लालमिर्च पाउडर
100 ग्राम मक्खन
पेस्ट के लिये:
100 ग्राम दही, 100 ग्राम क्रीम, 20 ग्राम अदरक का पेस्ट, 20 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 1 टी स्पून जीरा पाउडर, आधा टी स्पून गरम मसाला, थोड़ा सा केसर।
विधि :
एक बड़े प्याले में दही फेंट लें। पेस्ट के लिए रखी सारी सामग्री को इसमें मिलाकर घोल तैयार करें। चिकन के दोनों टुकड़ों पर दो-दो इंच की दूरी पर चाकू से चीरा लगा दें और अंदर-बाहर चारों तरफ पेस्ट लगाएं। उसके बाद 4-5 घंटे के लिए अलग रख दें। अब चिकन को एक छड़ में पिरोएं। ध्यान रहे दोनों टुकड़े एक-दूसरे से 1-2 इंच की दूरी पर हों। ओवन को 350 डिग्री फारेनहाइट पर गर्म कर इसमें 8-10 मिनट तक चिकन को रोस्ट करें। चिकन को बाहर निकालकर उसके चारों तरफ मक्खन लगाएं और एक बार फिर 5 मिनट तक उसे ओवन में रोस्ट करें और गर्म-गर्म खाएं।



Click it and Unblock the Notifications