Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वरली स्टाइल मटन करी
Non Veg
oi-Staff
मटन की डिश काफी घरों में खाई और पसंद की जाती है। अगर आपको भी मटन खाना बेहद पसंद है तो आप वरली स्टाइल की मटन करी जरुर बनाएं। यह एक अलग प्रकार की मटन करी है, जिसमें मसलों को पीस कर तब करी के रूप में पकाया जाता है।
इससे मटन करी में पड़े ताजे मसालों की खुशबू का कोई मुकाबला नहीं। जो इसकी असली रेसिपी है उसमें ढेर सारी मिर्च पड़ी होती है जिससे इसमें तीखापन ज्यादा होता है। यह मटन डिश संडे के लिये सबसे अच्छी रेसिपी है। आइये जानते हैं इसे पकाने की विधि-

साम्रगी-
- मटन- 1 किलो
- प्याज- 4
- रिफाइंड तेल
- थोड़ी सी धनिया पत्ती और बीच से कटी हरी मिर्च, गार्निशिंग के लिये
मैरीनेड सामग्री-
- सरसों का तेल- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
मसाले की सामग्री-
- लाल मिर्च- 2
- बड़ी इलायची- 2
- हरी इलायची- 2
- जीरा- 1 चम्मच
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- काली मिर्च दाने- 1 चम्मच
- लहसुन - 5-6 कलियां
पेस्ट बनाने के लिये- हरा मसाला
- धनिया पत्ती- मुठ्ठीभर
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 इंच पीस
- लहसुन- 8-9 कलियां
- रिफाइंड ऑइल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- मटन पीस को धुल कर साफ करें और मैरीनेट कर के तकरीबन आधे घंटे के लिये रख दें।
- तब तक के लिये मसाले वाले जितनी भी सामग्री बताई गई है , उसे अच्छी तरह से मिक्सी में ग्राइंड कर के किनारे रख दें।
- अब हरा पेस्ट तैयार करें, हमने ऊपर इसकी सामग्री बताई है।
- अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें बारीक कटे प्याज फ्राई करें। उसके बाद उसमें पिसे मसाले और हरी धनिया का पेस्ट डाल कर 1 मिनट चलाएं। ऊपर से पानी डालें।
- एक बार जब तेल मसाले से अलग होना शुरु हो जाए, तब मैरीनेट किया मटन पीस डालें।
- इसे अच्छी तरह से चलाएं जिससे सभी पीस अच्छी तरह से मसाले में मिल जाए। फिर पानी और नमक डाल कर पैन को ढंक दें।
- इसे 50 से 60 मिनट तक पकाएं। आखिर में हरी धनिया और हरी मिर्च से गार्निश कर के गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Warli Style Mutton Curry
Story first published: Thursday, April 28, 2016, 10:45 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2016



Click it and Unblock the Notifications
