Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुदीना छाछ रेसिपी| मिंट फ्लेवर बटर मिल्क रेसिपी| पुदीना लस्सी रेसिपी
मुख्यत: पंजाबी खाना-पान की अहम ड्रिंक पुदीना छाछ पूरे भारत वर्ष में पसंद की जाती है। आज हम यहां इसी छाछ की रेसिपी को फोटोज और वीडियो के जरिए डिटेल में शेयर कर रहें है।
अदरक, पुदीना और नमक के साथ जीरे का स्वाद दही में कुछ इस तरह से रमता है कि इससे तैयार हुई ड्रिंक 'छाछ' पूरे भारत में शौक से पी जाती है। वैसे तो छाछ पंजाब में खाना खाने के बाद पी जाती है, लेकिन इसका स्वाद पूरे भारत को ऐसा जमा कि हर कोई इसे पीने का मौका नहीं गवाता।
पुदीना लस्सी शरीर के लिए ठंडक का काम करती है, क्योंकि दही और पुदीना दोनों की गर्मियों में शरीर के तापमान को ठंडा बनाएं रखते है। पंजाब में तो तीखें मसालें वाले खाने के बाद इसे हमेशा पीया जाता है।
झटपट तैयार होने वाली यह छाछ बिना किसी मेहनत के तैयार हो जाती है। इसलिए अगर आप तीखी गर्मी से बचने के लिए छाछ बनाने की सोच रहें है तो आज हम यहां आपके साथ शेयर कर रहें है, पुदीना छाछ की रेसिपी वो भी स्टेप बाई स्टेप। साथ ही इस रेसिपी की फोटो और वीडियो की मदद से भी आप इसे घर पर मिनिटों बना सकते है।
पुदीना छाछ रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: ड्रिंक
Serves: 2 लोगों के लिए
-
पुदीना पत्ती - 5-6 + गार्निशिंग के लिए
अदरक(कद्दू कस की हुई) - एक इंच
हरी मिर्च - 1
पानी - 1 कप
गाढ़ा दही - 2 कप
नमक स्वादनुसार
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
सुखा पुदीने का पाउडर - गार्निशिंग के लिए (इच्छानुसार)
-
1. पुदीना पत्तियों को काट लें।
2. हरी मिर्चों को भी काट लें।
3. कटे हुए पुदीना और हरी मिर्च को मिक्सी के जार में डालें।
4. इसके बाद इसमें अदरक और आध कप पानी डालें।
5. अब इन सबको अच्छे से मिक्स कर एक मुलायम सा घोल बना लें।
6. साथ ही साथ गाढ़ा दही लेकर, उसे अच्छे से इतना फेंटे की वह मुलायम हो जाए।
7. अब इसी दही में मिक्सी में तैयार हुआ मिक्सचर मिला दें।
8. इसके बाद बचा हुआ आधा कप पानी मिलकार एक फिर बार फिर अच्छे से फेंटे।
9. इस तैयार मिक्सचर में नमक और जीरा मिलाएं।
10. इसके तुरंत बाद इसे सर्विंग ग्लास में डालें।
11. सबसे आखिरी में इसे ताजा पुदीने के पत्तियों और सूखे हुए पुदीने के पाउडर से गार्निंश करें।
- 1.पुदीने की पत्तियों को काम में लेने से पहले अच्छे से धोएं।
- 2. अगर आप इसे व्रत के लिए बना रहें है तो आप इसमें साधारण नमक की जगह, सेंधा नमक भी डाल सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 ग्लास
- कैलोरीज - 244 cal
- फैट - 15.8 g
- प्रोटीन - 12.7 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 13.3g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं पुदीना छाछा
1. पुदीना पत्तियों को काट लें।


2. हरी मिर्चों को भी काट लें।

3. कटे हुए पुदीना और हरी मिर्च को मिक्सी के जार में डालें।


4. इसके बाद इसमें अदरक और आध कप पानी डालें।


5. अब इन सबको अच्छे से मिक्स कर एक मुलायम सा घोल बना लें।

6. साथ ही साथ गाढ़ा दही लेकर, उसे अच्छे से इतना फेंटे की वह मुलायम हो जाए।


7. अब इसी दही में मिक्सी में तैयार हुआ मिक्सचर मिला दें।

8. इसके बाद बचा हुआ आधा कप पानी मिलकार एक फिर बार फिर अच्छे से फेंटे।


9. इस तैयार मिक्सचर में नमक और जीरा मिलाएं।



10. इसके तुरंत बाद इसे सर्विंग ग्लास में डालें।

11. सबसे आखिरी में इसे ताजा पुदीने के पत्तियों और सूखे हुए पुदीने के पाउडर से गार्निंश करें।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
