Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जन्माष्टमी के पर्व पर बनाइये अमृत पेड़ा
Sweets
oi-Staff
जन्माष्टमी के अवसर पर मीठा न बनाया और खाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस पावन पर्व पर मिठाइयों का होना बहुत जरुरी है तो क्यूं न इस मौके पर हम अमृत पेड़ा बनाएं। अमृत पेड़ा खोए से बनाया जाता है जिसके अंदर पिस्ता भरा होता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है। अमृत पेड़े को आप प्रशाद के रूप में भी दे सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि अमृत पेड़ा बनाया कैसे जाता है। ये है विधि-
कितने- 8 पेडे़
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
1 कप घिसा हुआ खोया
1/4 कप पाउडर चीनी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
1/4 कप छिला और बारीक कटा हुआ पिस्ता
केसर
गार्निश करने के लिये-
2 से 3 पिस्ते
विधि-
- एक बडे़ से पैन में खोए और चीनी को हल्की आंच पर तब तक भूने जब तक कि खोए से चीनी मिल न जाए और खोए कि सारी नमी खतम न हो जाए।
- फिर इसे आंच से उतारे और उसमें इलायची पाउडर मिक्स करें और इसे बिल्कुल ठंडा होने के लिये रख दें।
- इस मिश्रण को दो भागों में बांटे, 2/3 और 1/3
- 1/3 वाले भाग में पिस्ता डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- 2/3 वाले मिश्रण में केसर डाल कर मिक्स करें।
- अब पिस्ते वाले मिश्रण के 8 भाग दें और उसे गोल आकार दें।
- इसी तरह से केसर वाले मिश्रण का भी 8 भाग दे कर उसे भी गोलाई में बांध दें।
- अब केसर वाले पेडे़ में पिस्ता वाला छोटा साइज का पेड़ा भर दें और अच्छे से सील कर दें।
- अब इस पेडे़ पर टूथपिक से मन चाही डिजाइन बनाएं।
- अब इसे गार्निश करें पिस्ते से और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications