Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दीवाली पर बच्चों के लिये बनाइये बिस्कुट के लड्डू
बिस्कुट का लड्डू बनाने में सिंपल होता है। और मजे की बात तो यह है कि इसे आपके परिवार में या फिर दोस्तों ने आज से पहले ना तो बनाया होगा और ना ही खाया होगा।
Sweets
oi-Staff
बच्चों के लिये दीवाली का मतलब होता है ढेर सारा स्वादिष्ट पकवान खाना। अगर आप भी इस दीवाली अपने बच्चों को खुश करना चाहती हैं, तो उनके लिये बिस्कुट का लड्डू बनाइये। यह लड्डू खाने में बड़ा ही टेस्टी और क्रीमी होता है।
बिस्कुट का लड्डू बनाने में सिंपल होता है। और मजे की बात तो यह है कि इसे आपके परिवार में या फिर दोस्तों ने आज से पहले ना तो बनाया होगा और ना ही खाया होगा। तो देर ना करें और सींखे बिस्कुट के लड्डू बनाने की सरल विधि।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- मारी बिस्कुट- 1 पैकेट
- कंडेंस मिल्क- 1/2 कप
- कोकोआ पावडर- 4 चम्मच
- दूध - 2 चम्मच
- ड्राय फ्रूट- 2 चम्मच
गार्निशिंग के लिये-
- चॉकलेट- 1/2 कटोरी (घिसा हुआ)
- नारियल पावडर- 4 चम्मच
लड्डू बनाने की विधि-
- ग्राइंडर में बिस्कुट डाल कर पीस लें और एक कटोरे में निकाल लें। फिर उसमें 2-3 चम्मच कंडेंस मिल्क मिलाएं।
- इसे अच्छी तहर से मिक्स करें और फिर उसमें कोकोआ पावडर मिलाएं।
- अब इसमें ड्राय फ्रूट्स को छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्स करें।
- इस मिश्रण में अगर चाहें तो और भी ज्यादा कंडेंस मिल्क और कोकोआ पावडर मिक्स कर सकते हैं। इससे यह और भी ज्यादा क्रीमी बन जाएगा।
- यह मिश्रण सेमी ड्राय होना चाहिये, जिससे कि आप लड्डू को अच्छी प्रकार से बांध सकें।
- अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाएं और लड्डू का थोड़ा सा मिश्रण हाथों में रख कर उसे गोल लड्डू का रूप दे कर प्लेट पर रखें।
- फिर इन लड्डुओं को नारियल पावउर और चॉकलेट के मिश्रण में लपेट कर फ्रिज में 10-12 मिनट तक रखें, जिससे वह जम सके।
- फिर इन लड्डुओं को आप सर्व कर सकते हैं।
Comments
English summary
Biscuit Ladoo Recipe For Diwali
Story first published: Wednesday, October 26, 2016, 12:47 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2016



Click it and Unblock the Notifications
