स्नैक में कुछ हेल्दी और डिलिशियस खाने का है मन, बनाएं तंदूरी एग

Posted By:

अंडा सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक माना जाता है और अंडे के शौकीन लोग इसे अलग-अलग समय पर कई डिफरेंट तरीकों से खाना पसंद करते हैं। आप इसे ब्रेकफास्ट, लंच टाइम या डिनर में भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे शाम के समय स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है। प्रोटीन से भरे इस छोटे से अजूबे को कई तरह से बनाया जा सकता है- चाहे वह तला हुआ हो, उबला हुआ हो, पोच्ड हो या स्क्रैम्बल हो। साधारण उबले अंडे से लेकर लजीज अंडा करी तक, सभी के लिए अंडे की डिश है। अंडे के व्यंजन का एक और अविश्वसनीय फायदा यह है कि यह किसी भी चीज़ के साथ अच्छा लगता है, चाहे वह चावल हो, चपाती हो या फिर रोटी।

Tandoori Egg Recipe At Home in Hindi

लेकिन क्या आपने इसे कभी तंदूरी डिश के रूप में खाया है। शायद नहीं। सभी लोकप्रिय तंदूरी डिश के बीच तंदूरी एग की रेसिपी यकीनन बेहद इनोवेटिव और डिलिशियस है। यह एक ऐसी डिश है, जो आपको हेल्थ बेनिफिट्स तो पहुंचाती है ही, साथ ही आपके टेस्ट बड को भी शांत करती है। तंदूरी अंडा या अंडा टिक्का विभिन्न प्रकार के बेहतरीन मसालों और प्याज के साथ बनाए गए अंडे है, और जिन्हें पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाता है। तंदूरी अंडे आपकी बिरयानी को भी अमेजिंग बना सकते हैं और उसमें उस अतिरिक्त किक को जोड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि तंदूरी अंडा कैसे बनाये-

तंदूरी अंडे की रेसिपी

रेसिपी के साथ शुरू करने के लिए, आपको बस इतना करना है कि मैरिनेशन के लिए आवश्यक सभी सामग्री को मिलाकर एक तरफ रख दें। उबले अंडे लें और चाकू की सहायता से अंडों के बीच में छेद कर लें। अंडे को मैरिनेशन मिश्रण के पूल में डुबोएं और उन्हें कम से कम 15-20 मिनट के लिए आराम दें। अंतिम चरण उन्हें ग्रिल करना है। आप अंडे को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई भी कर सकते हैं। फिर एक चम्मच ताजी क्रीम, नींबू के रस की कुछ बूँदें और कुछ चाट मसाला छिड़कें। इसे हरे धनिये से सजाएं और बिरयानी या पुलाव के साथ साइड डिश के रूप में परोसें या फिर इसे नाश्ते व स्नैक के रूप में खाएं।

जब आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने के लिए तरस रहे हों, तो यह तंदूरी अंडे की रेसिपी आपके लिए यकीनन एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे घर पर ट्राई करें और हमें बताएं कि आपको यह कैसी लगी।

Story first published: Sunday, June 6, 2021, 17:00 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion