Latest Updates
-
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट
आलू बड़ी की सब्जी
Veg
oi-Staff
आलू बड़ी की सब्जी अक्सर सभी घरों में बनाई जाती है। यह काफी सरल और खाने में टेस्टी लगती है। इसे मंगौड़ी की सब्जी भी कहते हैं। इन बड़ियों को उरद और मूंग दाल से तैयार किया जाता है, जिसमें काफी टेस्टी मसाले भी मिक्स किये जाते हैं।
READ: ट्राई करें आंध्र प्रदेश की स्पेशल कटहल मसाला सब्जी
अगर आप रोज नई नई सब्जी बना कर बोर हो चुकी हैं तो, बाजार में मिलने वाली उरद मूंग दाल की बड़ी खरीद लाएं और आलू बड़ी की सब्जी बनाएं। आइये जानते हैं इसे बनाने की बहुत ही सरल विधि।

सामग्री-
- 250 ग्राम उबले आलू
- 1 कप बड़ी
- 1 कप मटर
- 1/4 कप घी
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच बारीक कटी अदरक
- 1/2 कप कटे टमाटर
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/2 हल्दी
- 1/4 कप पानी
- 1 चम्मच कटी हरी धनिया
विधि -
- आलू को धो कर हथेली से हल्का मसल लें और किनारे रख दें।
- फिर कढाई में घी गरम करें, उसमें बडियों को डाल कर हल्का भूरा होने तक तल लें और किनारे निकाल कर रख दें।
- अब उसी घी में जीरा और अदरक डालें।
- इसे तब तक लाएं जब तक कि अदरक हल्का भूरा ना हो जाए, उसके बाद इसमें टमाटर डालें।
- जब टमाटर गल जाए तब इसमें आलू और मटर डालें।
- इसे पहले तो हाई आंच पर पकाएं और उसके बाद आंच को सिम कर दें।
- अब इसमें नमक, हल्दी और बडियां डालें।
- अब इसमें पानी डालें और कढाई को ढंक कर पानी उबलने दें।
- जब मटर पक जाए और बड़ी मुलायम हो जाए, तब गैस बंद कर दें।
- अब सब्जी को हरी धनिया से गार्निश कर के रोटियों के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Aloo Badi ki sabhi
Story first published: Saturday, October 31, 2015, 11:16 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2015



Click it and Unblock the Notifications