Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंच में खाएं गरमा-गरम आलू मेथी पराठा
Veg
oi-Staff
वैसे तो आप आलू के पराठे घर पर बनाती ही होंगी पर क्या आपने कभी आलू के साथ कुछ और मिक्स कर के पराठे बनाने की कोशिश की है? अगर नहीं तो आज हम आपको आलू मेथी पराठा बनाना सिखाएंगे जो कि बिल्कुल उसी विधि से बनाया जाता है जैसा की आलू का पराठा बनता है। यह आलू मेथी पराठा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है और बिना किसी ताम-झाम के आराम से बन भी जाता है। आप इसमें मसाले अपनी आवश्यकता अनुसार बढ़ा और घटा भी सकती हैं। तो चलिये जानते हैं आलू मेथी पराठा बनाने की सरल विधि-

भरावन के लिये
- 3 आलू उबले और मैश किये हुए
- 1/2 कप मेथी पत्ती
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 इंच अदरक घिसी
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- चुटकीभर चाट मसाला पाउडर
- नमक
- 2 चम्मच कटी हरी धनिया
- 1 चम्मच तेल
RECIPE: आलू प्याज का पराठा
आटे के लिये
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 चम्मच नमक
- पानी
- 1 चम्मच तेल
विधि-
- सबसे पहले पानी, तेल और नमक मिला कर कठोर आटा गूथ लें। जब आटा गुथ जाए तब इसको कपड़े से ढंक दें और कुछ देर के लिये किनारे रख दें।
- मेथी को भली प्रकार से धो कर बारीक काट लें। आलू मटर का टेस्टी पराठा
- अब एक कटोरे में आलू, मिर्च, धनिया पत्ती, घिसी अदरक को मिक्स करें।
- एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें, उसमें कटी हुई मेथी डालें, फिर हल्दी, जीरा पाउडर, अजवाइन डाल कर मिनट भर चलाएं।
- अब गैस की आंच को बंद करें और इस मेथी के मिश्रण को आलू के साथ कटोरे में मिक्स करें।
- फिर इसमें थोड़ा सा चाट मसाला डाल कर नमक को एडजस्ट कर लें।
- अब इस आलू के भरावन को अलग अलग भागों में बांट लें।
- अब थोड़ा सा आटा ले कर उसे बेल कर बीच में इस आलू के मिश्रण को भर कर बेल लें।
- इसी तरह से खूब सारे पराठे बना लें और तवे पर तेल लगा कर सेंक लें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
