Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
साउथ इंडियन स्टाइल की नारियल वाली कद्दू की सब्जी
Veg
oi-Staff
साउथ इंडियन रेसिपी में नारियल का काफी ज्यादा प्रयोग होता है। नारियल का दूध या फिर नारियल को मसाले में पेस्ट के रूप में डाला जा सकता है। इसे हर तरह की सब्जी में प्रयोग किया जा सकता है। इससे सब्जी का स्वाद काफी बेहतरीन और क्रीमी बन जाता है।
Pick Best Meals & Go for Holidays/Adventures all Start from Rs.399 Only
आज हम आपको कद्दू और नारियल की सब्जी बनाना सिखाएंगे जो कि काफी टेस्टी होती है। आप इसे गरमा गरम राइस के साथ सर्व कर सकती हैं। आइये जानते हैं ये साउथ इंडियन डिश किस तरह से पकाई जा सकती है।

तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- कद्दू के कटे हुए पीस- 5 कप
- इमली
- गुड- एक नींबू के साइज का पीस
- हल्दी पावडर- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
कोकोनट मसाला की सामग्री-
- नारियल- 1 कप
- साबुत धनिया- 3 चम्मच
- उरद दाल- 1 चम्मच
- चना दाल- 1/2 चम्मच
- जीरा-1 चम्मच
- मेथी दाना- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च- 3 या 4
- कडी पत्ती- 1 गुच्छा
- तेल- 2 चम्मच
छौंकने के लिये सामग्री-
- राई- 1/2 चम्मच
- उरद दाल- 1/2 चम्मच
- कडी पत्ती- 1 गुच्छा
- लाल मिर्च- 1
- तेल- 1 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले इमली को गरम पानी में 15 मिनट के लिये भिगो दें।
- किसी तवे या पैन में उरद दाल और चने की दाल तथा साबुत धनिया, जीरा, मेथी, लाल मिर्च और कडी पत्ती को 2 चम्मच तेल डाल कर भून लें। फिर इन्हें एक साथ घिसा हुआ नारियल और पानी डाल कर पीस लें और एक महीन पेस्ट बना लें।
- इसे किनारे रख दें।
- उसके बाद एक बर्तन में कद्दू के पीस, 1 कप पानी और हल्दी पावडर मिला कर उबालें। फिर उसमें इमली का रस, गुड और कडी पत्ती मिला कर पकाएं।
- एक बार जब कद्दू के पीस अच्छी तरह से गल जाएं तब उसमें नारियल का पिसा मसाला और हल्का पानी मिला कर एक गाढ़ी ग्रेवी तैयार करें।
- दूसरी ओर तड़का बनाने के लिये एक पैन में तेल गरम करें, उसमें उरद दाल, राई, एक सूखी लाल मिर्च और कडी पत्ती डाल कर चलाएं।
- जब तड़का तैयार हो जाए तब इसे कद्दू की सब्जी में डाल कर छौंक दें।
- अब आपकी नारियल वाली कद्दू की सब्जी तैयार है। इसे राइस या चपाती के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: indian vegetarian recipes curry recipes veg recipe करी रेसिपी वेज रेसिपी साउथ इंडियन रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications
