Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बादामी पनीर शोरबा
जिन लोगों को नॉन वेज अच्छा नहीं लगता वे लोग पनीर का आनंद ले सकते हैं। पनीर की डिश वैसे भी भारत के घरों में बहुत ही फेमस है इसलिये जब भी घर पर दावत होती है तो पनीर का व्यंजन ना बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आइये आज हम आपको बताते हैं बादामी पनीर ग्रेवी की विधि।
कितने लोगों के लिये- 2-3
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
पनीर- 250 ग्राम
प्याज- 2
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 5
बादाम- 10-12 30 मिनट के लिये पानी में भिगोया हुआ
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
कशमीरी सूखी मिर्च- 2
टमैटो प्यूरी- ½ कप
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
दूध- 1 कप
गरम मसाला- 1 चम्मच
लौंग- 1
चीनी- ½ चम्मच
तेज पत्ता- 1
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सबसे पहले बादाम, प्याज, अदरक, लहसुन और 2 सूखी लाल मिर्च को एक साथ बारीक पीस लें, उसमें हल्का सा पानी भी मिला दें।
2. एक पैन लें और उसमें तेल गरम करें। पनीर को क्यूब में काटे और तल लें।
3. एक कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और हल्का सा पानी मिलाएं, जिससे वह पेस्ट बन जाए।
4. अब पैन में 1½ चम्मच तेल डालें, फिर तेज पत्ता, लौंग और 1 सूखी लाल मिर्च डालें। उसके बाद धनिया पाउडर वाला पेस्ट डालें और अच्छी प्रकार से मिक्स करें।
5. अब पैन में बादाम वाला पेस्ट डालें और हाई फ्लेम पर 2 मिनट के लिये पकाएं और फिर टमैटो प्यूरी डालें। फिर उसमें गरम मसाला और जीरा पाउडर छिड़के।
6. जब ग्रेवी तैयार होने लगे तब उसमें आधा कप पानी डाल दें। ग्रेवी गाढी होने पर उसमें तले हुए पनीर के टुकडे़, दूध और चीनी डालें और 2 मिनट तक चलाने के बाद गैस को बंद कर दें।
7. आपकी बादामी पनीर ग्रेवी तैयार है, इस पर कटे हुए प्याज और हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
