Latest Updates
-
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
ऐसे बनाएं टेस्टी बनारसी दम आलू
Veg
oi-Staff
दम का मतलब होता है भाप में पकाया हुआ। आज जो हम आपको दम आलू बनाना सिखाएंगे वह बनारसी स्टाइल से पकाया जाएगा। दम आलू कई तरीके से बनाया जा सकता है जिसकी रेसिपी आप हमारी साइट पर पा सकते हैं।
वैसे तो दम आलू बनाने के लिये साइज में छोटे छोटे आलुओं की जरुरत होती हैं पर अगर आपके पास छोटे आलू उपलब्ध नहीं हैं, तो आप बडे़ आलू को ही बीच से काट कर प्रयोग कर सकती है।
बनारसी दम आलू खाने में बड़े ही टेस्टी लगते हैं। आप इन्हें लंच या डिनर के समय रोटियों या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकती हैं। आइये पढ़ते हैं इसे बनाने की विधि -

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
- छोटे आलू- 12 से 15
- तेल- फ्राई करने के लिये
ग्रेवी बनाने की सामग्री-
- टमाटर- 2 कप
- लहसुन- 3 कलियां
- अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
- साबुत कशमीरी मिर्च- 4
- काजू- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- सौंफ- 1 चम्मच
- पानी- 2 1/2 कप
अन्य सामग्री-
- इलायची- 8
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- ताजी क्रीम- 1/4 कप
- धनिया- 1 चम्मच
- बटर- 2 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- सबसे पहले आलुओं को धो कर साफ कर लें, फिर उनमें फोर्क से थोड़े छेद कर के छिलके के साथ गरम तेल में फ्राई कर दें।
- फिर उन्हें किसी पेपर पर रखें।
- ग्रेवी बनाने के लिये सभी सामग्रियों को नॉन स्टिक पैन में डाल कर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।
- फिर जब ये सामग्रियां ठंडी हो जाएं तब उन्हें ब्लेंडर में डाल कर स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब एक पैन लें, उसमें तेल और बटर गरम करें, फिर उसमें इलायची और ग्रेवी वाला तैयार पेस्ट डाल कर उबालें।
- जब ग्रेवी से तेल अलग हो जाए तब उसमें आलू, कसूरी मेथी, शहद और नमक मिला कर धीमी आंच पर कुछ देर के लिये पकाएं।
- फिर इसमें क्रीम और धनिया डाल कर गरम गरम सर्व करें।
Comments
English summary
ऐसे बनाएं टेस्टी बनारसी दम आलू
Story first published: Thursday, March 10, 2016, 12:58 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2016



Click it and Unblock the Notifications