Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करेले की रसेदार सब्जी
Veg
oi-Staff
मधुमेह रोगियों के लिये करेले की सब्जी बहुत पौष्टिक होती है। यह सब्जी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, जिसकी वजह से मधुमेह रोगियों को अपने आहार में करेला जरुर शामिल करना चाहिये। आज हम आपको करेले की रसेदार सब्जी बनाना सिखाएंगे जो कि बड़ी ही आसान है। यह करेले की सब्जी साउथ इंडियन स्टाइल में बनाई गई है।
सब्जी को बनाते वक्त इसमें इमली का पानी डाला जाता है जिससे यह रसेदार करेले की सब्जी और भी ज्यादा टेस्टी बन जाती है। आइये जानते हैं करेले की रसेदार सब्जी बनाने की विधि। मधुमेह के बारे में 10 मिथक

सामग्री-
- करेला- 1 ½ किलो
- प्याज- 2 बड़ी
- टमाटर- 1 ½
- इमली- एक कप
- मिर्च पाउडर- 1 ½ चम्मच
- धनिया पावडर- 2 चम्मच
- हल्दी पावडर- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 3 चम्मच
- राई- ¼ चम्मच
- धुली उरद दाल- ¼ चम्मच
- करी पत्ता- एक गुच्छा
विधि-
- सबसे पहले करेले को बीज निकाल कर चॉप कर लें। फिर उसे 10 मिनट के लिये 1 चम्मच मिर्च पावडर, 1 चम्मच धनिया पावडर, नमक और थोडे़ सी हल्दी मिला कर मैरीनेट कर लें।
- फिर प्याज और टमाटर को बारीक काटें।
- इमली को 10 मिनट के लिये पानी में भिगो कर रखें और फिर इमली का गूदा निकाल कर पानी को को इस्तमाल करने के लिये रख लें।
- कढाई में 3 चम्मच तेल गरम करें, उसमें करेला डाल कर फ्राई करें। फिर फ्राई किया करेला किनारे निकाल कर रख दें।
- फिर उसी कढाइ में 1 चम्मच तेल डालें, फिर राई, उरद दाल और कडी पत्ता डाल कर चलाएं।
- उसके बाद इसमें कटी प्याज डाल कर उसे गुलाबी होने तक पकाएं।
- जब प्याज हो जाए तब उसमें कटे टमाटर डालें और उसे गलने तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें करेला और मसाले डाल कर आंच धीमी कर के पकाएं।
- कुछ देर के बाद इसमें इमली वाला पानी और स्वाद के अनुसार नमक डालें।
- कढाई को ढंक दें और करेले को तब तक पकाएं जब तक कि उसमें से तेल अलग अलग न हो जाए।
- फिर आंच बंद कर दें और करेले को निकाल लें।
- आप इसे गरम गरम चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Bitter gourd curry / Pagarkai kulambu
Story first published: Monday, October 13, 2014, 13:44 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2014



Click it and Unblock the Notifications
