Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों को भाए ब्रेड मसाला मटर
Veg
oi-Staff
अगर आप वही पुराना बेस्वाद ब्रेड बटर या ब्रेड-जैम खा-खा कर बोर हो चुकी हैं या फिर आपके बच्चे ब्रेड-जैम रखा टिफिन वापस घर ले आते हैं तो, अब समय आ चुका है कि आप उनके लंच बॉक्स में ब्रेड मसाला मटर भर कर दें। यह रेसिपी ब्रेकफास्ट की है जिसे हर स्कूल जाने वाला बच्चा बहुत पसंद करेगा। यह ब्रेड मसाला रेसिपी बनाने में बहुत ही आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर आप इसे और भी ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहती है तो, इसमें खूब सारी रंग-बिरंगी सब्जियां मिक्स कर सकती हैं। आइये जानते हैं ब्रेड मसाला मटर बनाने की विवि।
कितना- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- ब्रेड स्लाइस- 2
- हरी मटर- 1/2 कप
- प्याज- 1 छोटा
- टमाटर- 2 मध्यम
- आलू- 1 छोटा
- अदरक लहसुन पेस् ट- 1 चम्मच
- सांभर पावडर- 2 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- नींबू रस
- नमक
विधि-
- बससे पहले ब्रेड को धीमी आंच पर सेंक लें और फिर किनारे रख दें।
- हरी मटर को माइक्रोवेव में कुछ देर के लिये उबाल लें। आलू को भी प्रेशर कुकर में पका लें और मैश कर के रख लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 30 सेकेंड के लिये फ्राई करें।
- अब इसमें कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन भूनें।
- फिर कटे टमाटर डाल कर तब तक फ्राई करें जब तक कि यह पेस्ट के रूप में ना बन जाएं।
- इसके बाद इस मिश्रण में उबले मटर के दाने और उबली आलू डाल कर ऊपर से सांभर पावडर डालें और मिक्स करें।
- ऊपर से नींबू डालें और मिक्स करें।
- इस मिश्रण को टोस्ट पर लगाएं और टमैटो कैचप के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Bread Masala Peas Recipe For Breakfast
Story first published: Saturday, July 5, 2014, 14:00 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2014



Click it and Unblock the Notifications
