इटेलियन स्‍टाइल क्रीमी वाइट सॉस पास्‍ता

क्‍या आपका पास्‍ता बहुत ज्‍यादा पसंद है और क्‍या आप उसके नए नए फ्लेवर चखने के लिये दीवानी रहती हैं? अगर ऐसा है तो आज ही बनाइये इटेलियन स्‍टाइल क्रीमी वाइट सॉस पास्‍ता। यह टेस्‍टी क्रीमी वाइट सॉस पास्‍ता काफी टेस्‍टी भी होता है और इसे बनाने में ज्‍यादा समय नहीं लगता। आप चाहें तो इसे माइक्रोवव में भी बना सकती हैं। यह घर में बनाई जाने वाली सबसे असान रेसिपी है। आप इस पास्‍ता डिश में अपने मन अनुसार चाहे जितनी सब्‍जियां डाल कर बना सकती हैं। तो चलिये देर किस बात की है आइये शुरु करते हैं इटेलियन स्‍टाइल क्रीमी वाइट सॉस पास्‍ता बनाने की तैयारी ।

ब्रेकफास्‍ट के लिये सिजलिंग पास्ता

कितने - 1 प्‍लेट
तैयारी में समय- 15 मिनट
बनाने में समय- 15 मिनट

Creamy White Sauce Pasta in Italian Style

सामग्री-

  • पास्‍ता- 4 मुठ्ठी
  • शिमला मिर्च- 1
  • गाजर- 1
  • ब्रॉकली- आधी
  • ताजी क्रीम- 1/2
  • मायोनीज़- 2 चम्‍मच
  • चीज- थोड़ी सी
  • दूध- 1 गिलास
  • काली मिर्च - 1 चम्‍मच
  • वाइट पेपर और नमक - स्‍वादअनुसार
  • ओरीगेनो- 1 चम्‍मच
  • अदरक लहसुन पेस्‍ट- 2 चम्‍मच

विधि-

  1. सबसे पहले पास्‍ते को पानी, नमक और 1 चम्‍मच तेल डाल कर उबाल लें।
  2. फिर 15 मिनट के बाद पास्‍ता को निकाल कर ठंडे पानी से धो लें।
  3. एक फ्राइंग पैन में बटर डालें। फिर अदरक लहसुन पेस्‍ट डाल कर चलाएं।
  4. फिर कटी हुई सब्‍जियां और 1 चम्‍मच नमक डालें।
  5. सब्‍जियों को पका कर निकाल लें।
  6. फिर ताजी क्रीम और दूध डालें, आंच धीमी कर दें और लगातार चलाती रहें।
  7. अब इसमें मायोनीज़ डाल कर मिक्‍स करें।
  8. अब काला नमक , वाइट पेपर और ओरीगेनो डाल कर चलाएं।
  9. जब सभी स्‍वाद एक दूसरे से मिल जाए तब उसमें घिसी हुई चीज डालें।
  10. अब आप इसमें पकी हुई सब्‍जियां और पास्‍ता डालें।
  11. कुछ देर के लिये पैन को ढंक दें।
  12. फिर 5 मिनट के बाद इसे गरमा गरम सर्व करें।

Story first published: Monday, October 27, 2014, 13:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion