Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झट से तैयार हो जाए मसालेदार कार्न पुलाव
Veg
oi-Staff
पुलाव एक ऐसी राइस डिश है जिसे आप झट से तैयार कर सकती हैं। अगर आप आफिस जाती हैं या फिर किसी दिन आपको दाल-चावल से हट कर कुछ खाने का मन करे तब आप मसालेदार कार्न पुलाव बना सकती हैं। यह मसालेदार कार्न पुलाव बहुत ही आसानी से बन जाता है। पर हां इसके लिये आपको थोड़ा समय जरुर लगाना पडे़गा। कार्न भेल: यम्मी ब्रेकफास्ट
कार्न के दाने काफी मीठे होते हैं इसलिये आपको इसे खाने के बाद एक अलग सा ही स्वाद मालूम पडे़गा। कार्न पुलाव को किसी महमान के अचानक आ जाने के वक्त भी बनाया जा सकता है। तो चलिये देर किस बात की , जानते हैं मसालेदार कार्न पुलाव बनाने की विधि।

कितने- 2-3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
मसाला पेस्ट बनाने की सामग्री-
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- लहसुन- 4-5
- अदरक- 1/2 इंच
- हरी मिर्च- 2
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
- मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- चम्मच
पुलाव के लिये सामग्री-
- बासमती राइस- 1 कप
- अमेरिकन कॉर्न के दाने- 3/4 कप
- हरी मटर- 1/2 कप
- बड़ी इलायची- 2
- लौंग- 2
- दालचीनी- 1
- काजू- 8
- केसर- 1 चुटकी
- धनिया- 1 चम्मच
- दूध- 1 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले चावल को धोएं कर रख लें।
- एक कटोरी में केसर और दूध को घोल लें और 15 मिनट के लिये रख दें।
- मिक्सी में मसाले वाली सामग्री को थेाड़े पानी के साथ पेस्ट बना कर रखें।
- अब कढ़ाई लीजिये, उसमें 1 चम्मच घी और चावल डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- अब एक प्रेशर कुकर लें, उसमें 1 चम्मच घी डालें। फिर लौंग, दालचीनी, इलायची और तेज पत्ता डाल कर चलाएं।
- फिर इसमें मसाले वाला पेस्ट डाल कर पकाएं।
- हरी मटर डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- उसके बाद इसमें कार्न डाल कर 2 मिनट फ्राई करें।
- इसके बाद घी में फ्राई किया चावल, नमक तथा 2 कप पानी डाल कर एक सीटी आने तक प्रेशर कुक होने दें।
- तब तक के लिये किसी दूसरे बर्तन में घी गरम कर के काजू तल लें।
- जब चावल कुकर में पक जाए तब, उसमें कटी धनिया, केसा वाला दूध और फ्राई किये काजू डालें।
- आपका कार्न पुलाव तैयार है, इसे रायते के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Easy to cook spicy corn pulao
Story first published: Friday, October 24, 2014, 14:01 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2014



Click it and Unblock the Notifications
