Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कढाई पनीर के साथ खाइये गार्लिक नान
खाने के साथ अगर रोटी की बजाए किसी दिन नान बना दी जाए तो परिवारजन के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल जाएगी। वैसे तो आपने कई प्रकार की नान का आनंद लिया होगा पर आज हम आपको गार्लिक नान जो कि यह लहसुन दा्रा बनाई जाती है, बनाना सिखाएंगे।
इसे बनाने के लिये आपको ओवन की जरुरत होगी पर यदि आप चाहें तो तवे पर भी इसे बना सकते हैं। गरमा गरम ग्रेवी वाली सब्जी के साथ गार्लिक नान खाने में मजा ही आ जाता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री :
1 1/2 कटोरी मैदा
1 छोटा चम्मच शक्कर
1 1/2 चम्मच यीस्ट
5-6 लहसुन कली बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
फ्रेश मक्खन
विधि :
एक बडे़ कटोरे में आधा कप गुनगुने पानी में चीनी और यीस्ट मिला कर 20 मिनट के लिये ढंक कर रख दें।
उसके बाद मैदे में नमक मिलाएं और फिर यीस्ट का घोल मिला कर उसे गूंध लें। अब इस मैदे के आटे को गीले कपडे़ से 2 घंटे के लिये ढंक कर रखें।
जब 2 घंटे बीत जाएं तब आटे की लोइयां बना लें और नान की तरह मोटा बेलें। फिर इस पर बारीक कटा लहसुन छिड़क कर हल्के हाथ से एकाध-दो बेलन फिर घुमाएं। अब इन्हें चिकनाई लगी बेकिंग ट्रे में रखें एवं गर्म ओवन में बेक कर लें। तैयार गार्लिक नान पर फ्रेश मक्खन चुपड़ कर चार भागों में काट कर गरमा-गरम ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
