Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वेजिटेरियन के लिए कच्चे कटहल के कबाब
हम आज वैजीटेरियन फूडीज के लिए कटहल के कबाब बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।
Veg
oi-Staff
By Seema Rawat
कबाब का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। और कोई कबाब का मतलब चिकन और मटन कबाब से ही समझते है।
लेकिन अगर आप वेजीटेरियन हैं तो भी परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। हम आज आपको कटहल के कबाब बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आप इस कबाब को दाल चावल के साथ खा सकते हैं या फिर आप इसे ग्रेवी के साथ भी खा सकते हैं।

सामग्री:
- आधा किलो कच्चा कटहल टुकड़ों में कटा हुआ
- एक कप प्याज का पेस्ट
- आधा कप बारीक कटी हुई प्याज
- 2 चम्मच कच्चे पपीते का पेस्ट
- 2 चम्मच कबाब मसाला
- नमक,लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच चाट मसाला
- कोटिंग के लिए ब्रेड क्रम्ब
- तेल
बनाने की विधि :
- कटहल को तब तक उबालें जब तक वे बिल्कुल मुलायम न हो जायें।
- कटहल को छान लें और चम्मच से इसे अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें कोई भी गांठ नहीं होनी चाहिए।
- तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री इसमें मिला दें और पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को 18-20 बराबर टुकड़ों में बांट लें। इनकी छोटी-छोटी लोई या पेडे बनाकर हाथो से गोल करें और फिर दबाकर चपटा कर कटलेट की शेप में ढाल लें। कटलेट बनाते समय अपनी हथेलियों में थोड़ा सा तेल लगायें जिससे ये हाथों में चिपके नहीं।
- अब इन कटलेट को ब्रेड क्रम्ब में लपेटें।
- तवे को तेज आंच पर गर्म करें और फिर उसमें तेल डालकर उसे और गर्म होने दें। अब उसपर कटलेट को रखकर दोनों तरफ से पलट-पलटकर पकाएं।
Comments
English summary
how to make jackfruit kebab
Story first published: Friday, May 5, 2017, 16:00 [IST]
Other articles published on May 5, 2017



Click it and Unblock the Notifications
