Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आयरन से भरा मेथी पुलाव
Veg
oi-Staff
महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप घर पर मेथी का पुलाव बना कर खुद भीऔर परिवार वालों को खिला सकती हैं। खून में हीमोग्लोबिन बढाने में मेथी का साग काफी प्रभावशाली माना जाता है। आज हम आपको मेथी पुलाव बनाना सिखाएंगे जिसमें ढेर सारे मेथी के साग का प्रयोग होता है। यह बनाने में काफी आसान है, आइये जानते हैं मेथी पुलाव बनान की विधि।
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- टमाटर- 3 कटे हुए
- मेथी- 3 कप
- ब्राउन राइस- 3 कप पका हुआ
- प्याज पेस्ट- 1/4 कप
- लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- जीरा- 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- दालचीनी- 1
- लौंग- 2-3
- हरी इलायची- 2
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, हरी इलायची, लौंग डाल कर एक मिनट पकाएं।
- फिर हरी मिर्च और प्याज पेस्ट डाल कर 4-5 मिनट पकाए।
- उसके बाद कटे टमाटर, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर और धनिया पावडर डाल कर 3 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।
- उसके बाद मेथी का साग डाल कर 4 मिनट पकाएं।
- फिर नमक डाल कर मिक्स करें। मेथी के साग को अच्छी तरह से पक जाने दें।
- अब उसमें पकाया गया ब्राउन राइस डाल कर हल्के हाथों से मिक्स करें।
- एक बार सब अच्छी तरह से मिक्स हो जाने के बाद गैस बंद करें।
- आपका टमैटो मेथी पुलाव तैयार है, इसे दही के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Iron Rich Tomato Methi Pulao Recipe
Story first published: Friday, January 23, 2015, 17:25 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2015



Click it and Unblock the Notifications
