Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
कांचीपुरम इडली: ब्रेकफास्ट रेसिपी
Veg
oi-Staff
कांचीपुरम इडली एक परंपरागत रेसिपी है जो कि तमिल नाडु के कांचीपुरम के एक छोटे से शहर वैष्णव में बनाई जाती है। इस कांचीपुरम इडली को वहां के मंदिरों में प्रशाद के रूप में भी भगवान को चढ़ाया जाता है, पर यह इतनी पॉपुलर बन चुकी है कि लोग इसे घरों में नाश्ते के रूप में बनाते हैं। इस इडली काफी स्पाइसी होती है जो कि मुंह में पानी ला दे। तो अगर आपको ब्रेकफास्ट में चटपता खाना हो तो, आप यह कांचीपुरम इडली बनाएं। आइये जानते हैं कांचीपुरम इडली बनाने की रेसिपी। धनिया पराठा जो मुंह में ला दे पानी
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- उरद दाल- 1/4 कप
- चावल- 1/2 कप
- चना दाल- 1/4 चम्मच
- दही- 1/8 कप
- काजू- 100 ग्राम
- हरी मिर्च- 2
- नारियल- 1/2 कप
- अदरक- 1/4 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- कडी पत्ते- थोड़े से
- तेल- 3 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
विधि-
- उरद दाल और चावल को पानी में 4 घंटे के लिये धो कर पानी में भिगो दीजिये।
- अब चना दाल को अलग से पानी में भिगोइये।
- फिर उरद दाल और चावल को पानी से निकाल कर मिक्सी में पीस लें।
- अब इन्हें एक साथ किसी गर्म जगह पर करीब 8 घंटों के लिये रख दें जिससे कि उसमें खमीर बन जाए।
- अब इस मिश्रण में दही, काजू, हरी मिर्च, घिसी गरी, अदरक, मिर्च पाउडर, कडी पत्ती, घी, नमक और भिगोई चना दाल मिक्स करें।
- अब इडली के सांचे में घी लगाइये और उस में इस इडली के मिश्रण को भरिये।
- 10 से 12 मिनट तक इडली को भाप में पकाइये और फिर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Kanchipuram Idli Recipe For Breakfast
Story first published: Tuesday, June 3, 2014, 9:20 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2014



Click it and Unblock the Notifications